---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi Deoli Election Result 2025: देवली में AAP की जबरदस्त जीत, प्रेम चौहान 33 हजार से अधिक वोटों से जीते

Delhi Deoli Chunav Results 2025 Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। देवली सीट पर आप ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। पहले इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

Delhi Deoli Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। देवली सीट से 33422 वोटों से आप के प्रेम चौहान जीते हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक देवली में कड़े मुकाबले के आसार थे। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। यहां से इस बार आम आदमी पार्टी (AAP), एलजेपी रामविलास और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा था। आप को 78514, एलजेपी (रामविलास) को 45092 और कांग्रेस को 11443 वोट मिले हैं।

देवली सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी, तब से लेकर इस सीट पर 4 असेंबली इलेक्शन हो चुके हैं। यहां 3 बार आम आदमी पार्टी और एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। 2008 में पहली बार कांग्रेस जीती थी। उसके बाद 2013, 2015 और 2020 में लगातार 3 बार आप को जीत मिली थी। इस सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक माने जाते हैं। सभी पार्टियां रणनीति बनाकर इलाके के वोटर्स के बीच समर्थन मांगने गई थीं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आप के प्रकाश जरवाल को पिछले चुनाव में 92575 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के अरविंद कुमार के खाते में 52402 वोट आए थे। देवली सीट पर कुल 236728 वोटर्स थे, जिसमें से 63 फीसदी से अधिक यानी 150316 वोटर्स ने वोट डाला था।

2025 के उम्मीदवार

प्रत्याशी पार्टी  नतीजा
राजेश चौहान कांग्रेस हार
प्रेम चौहान आप जीत
दीपक तंवर LJP (रामविलास) हार

2020 के नतीजे

प्रत्याशी  पार्टी  वोट  वोटिंग प्रतिशत
प्रकाश जारवाल AAP 92575 61.88
अरविंद कुमार BJP 52402 35.03
अरविंदर सिंह Congress 2711 1.81

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2025 09:17 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola