Delhi Dengue Case: दिल्ली में इस बार डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। इस सीजन में डेंगू से दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक मौत लोक नायक अस्पताल में और दूसरी सफदरजंग अस्पताल में दर्ज की गई है। ऐसे वक्त में जब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, ये मौत की खबर परेशान करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जनवरी से 10 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के कुल 675 मामले दर्ज किए गए हैं।
सूत्रों ने कहा कि सबसे ज्यादा मामले अगस्त में सामने आए। सबसे अधिक 103 मामले नजफगढ़ क्षेत्र में सामने आए। इसके बाद शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में 84 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 1 जनवरी से 10 सितंबर तक मलेरिया के 260 और चिकनगुनिया के 32 मामले भी सामने आए।
ये भी पढ़ें… हो जाएं अलर्ट, Covid का नया वेरिएंट XEC आया सामने, इस रास्ते इंडिया आने का खतरा
दिल्ली में डेंगू से 2 की मौत
रविवार को मच्छर जनित बीमारी डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि लोक नायक अस्पताल में पिछले सप्ताह डेंगू से पीड़ित 54 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दूसरी मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई। डॉक्टरों ने कहा कि संक्रमण की गंभीरता कम है, लेकिन इस बार मानसून के सीजन में हुई ज्यादा बारिश को देखते हुए मामले बढ़ सकते हैं। सफदरजंग अस्पताल में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 15 डेंगू के मरीज और संदिग्ध रोगी सामने आए। एक जुलाई से अब तक कुल 70 मरीजों को भर्ती किया गया है।
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में सितंबर के पहले सप्ताह में हर दिन डेंगू के दो-तीन मामले सामने आए। दूसरे सप्ताह में यह थोड़ा बढ़कर प्रति दिन चार-पांच मामले तक पहुंच गया। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल, लोक नायक में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि इस बार मानसून के सीजन में हुई ज्यादा बारिश के कारण मामले बढ़ सकते हैं।
डेंगू से पिछले साल कितनी मौत?
साल 2023 की बात करें तो दिल्ली में डेंगू के लगभग 16866 मामले सामने आए थे। जिसमें 19 मौतें दर्ज की गईं। हर साल मानसून आते ही दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने लगते हैं। इससे बचाव के लिए वैक्सीन भी बनाई गई थी। जिसका नाम DengiAll रखा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर और पैनेशिया बायोटेक ने भारत में डेंगू का टीका विकसित करने के लिए तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। इस डेंगू वैक्सीन, DengiAll, को पैनेशिया बायोटेक ने बनाया है।
ये भी पढ़ें… केजरीवाल ने क्यों किया इस्तीफे का ऐलान, अब कौन बनेगा CM, समझिए AAP की रणनीति
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
18 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines