Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून का सफर करने वाले यात्रियों को इस साल नए एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने वाला है। तेजी के साथ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन इसी महीने किया जाना था, मगर फिलहाल डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसका काम दो चरणों किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-देहरादून के बीच लगने वाला समय आधे से भी कम हो जाएगा। यानी 6 घंटे का सफर 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
कब से शुरू होगा एक्सप्रेसवे?
देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे के निर्माण किया जा रहा है। इसी में एक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी है। जिसके बनने से दिल्ली से देहरादून जाने में केवल ढाई घंटे का समय लगेगा। 13000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस एक्सप्रेसवे को अगले दो महीने में पूरी तरह से शुरू करने का प्लान है। इससे दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: 2025 में देश को मिलेगा 2 एक्सप्रेसवे का तोहफा; केवल 12 घंटे में तय होगी दिल्ली से मुंबई तक की दूरी
इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 210 किलोमीटर होगी। जिसके दो खंड जो 32 किलोमीटर के रहेंगे। पहला हिस्सा 17 किलोमीटर का है जो दिल्ली में है। बाकी का 15 किलोमीटर वाला हिस्सा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बागपत सीमा तक रहेगा।
210 किलोमीटर का निर्माण
वर्तमान में एक्सप्रेसवे के पहले चरण का काम हो चुका है। पहला चरण जो 32 किलोमीटर लंबा होगा, जो अक्षरधाम से ईपीई तक जाएगा। इसमें लक्ष्मीनगर, गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास और बिहारीपुर और अंकुर विहार का ऐरिया कवर होगा, जो लास्ट में गाजियाबाद तक पहुंचेगा।
एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण 118 किलोमीटर लंबा रहेगा, जो ईपीई से सहारनपुर बाईपास तक तक पहुंचाएगा। वहीं, 40 किलोमीटर का तीसरा चरण होगा, जो गणेशपुर को सहारनपुर बाईपास से जोड़ेगा। इसके अलावा आखिरी चरण 20 किलोमीटर का होगा, जिससे देहरादून तक पहुंचा जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू करने को लेकर जल्द ही कोई ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Agra-Lucknow Expressway: आगरा से लखनऊ तक इन 8 जिलों का सफर होगा आसान, 8 लेन का होगा एक्सप्रेस वे
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
2 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
3 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
5 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
5 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
7 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
9 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
22 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
22 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines