हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi-Dehradun एक्सप्रेस पर दौड़ने लगे वाहन, 3.5 किमी रास्ता खुला, जानें कितना हिस्सा टोल-फ्री?

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि लोगों का यह इंजतार खत्म हो गया है। जानिए एक्सप्रेसवे के किस हिस्से को खोला गया है?

विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway: देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। उसी में से एक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे है, जिसके खुलने का बहुत से लोगों को इंतजार था, लेकिन सरकार ने लोगों का इंतजार खत्म करते हुए 3.5 किलोमीटर लंबे हिस्से को खोल दिया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने से सफर में लगने वाला समय 6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे पर 18 किलोमीटर का रास्ता टोल-फ्री रखा गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़िए।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 212 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला है। जिसका निर्माण 13,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस एक्सप्रेसवे को चार खंडों में बांटा गया है, जिसका निर्माण दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला के खेकड़ा में ईपीई इंटरचेंज, उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली, सहारनपुर से शुरू होकर उत्तराखंड के देहरादून तक किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Gorakhpur-Shamli Expressway: 6 घंटे में तय हो जाएगी 12 घंटे की दूरी, मसूरी का सफर होगा आसान, देखें रूट

3.5 किलोमीटर का हिस्सा खोला गया

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लोग अब सफर कर सकेंगे, क्योंकि इसके 3.5 किलोमीटर वाले खास हिस्से को खोल दिया गया है। यह 3.5 किलोमीटर वाला हिस्सा डाट काली से आशारोड़ी तक होगा। इस हिस्से पर अब सभी 6 लेन को खोल दिया गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्देश्य दोनों शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण दिल्ली से देहरादून का सफर 6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

18 किलोमीटर का हिस्सा रहेगा टोल-फ्री

इस एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम मंदिर से लोनी तक 18 किलोमीटर हिस्से को टोल-फ्री रखा गया है। 212 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे में फुटओवर ब्रिज, अंडरपास और एलिवेटेड सेक्शन बनाए गए हैं। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के ऊपर 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा भी बनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य हाथियों समेत सभी जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें: Agra Aligarh Expressway: आगरा से निकलेगा 65 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, एक घंटे में पहुंचा देगा अलीगढ़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें