हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के डिफेंस कारोबारी को गोल्डी बरार के नाम से धमकी! स्पेशल सेल ने शुरू की जांच, करोड़ों की रंगदारी और खालिस्तानी लिंक का शक

जांच एजेंसियां पहले से ही इस पूरे नेटवर्क और धमकियों के पीछे जुड़े लोगों की पड़ताल कर रही हैं. साहिल लूथरा की कंपनी ‘विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस’ रक्षा निर्माण और गोला-बारूद से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करती है. (विमल कौशिक)

विज्ञापन

दिल्ली में डिफेंस सेक्टर से जुड़े कारोबारी साहिल लूथरा को गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से दी गई धमकी. कारोबारी को पहले भी धमकी मिल चुकी है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है. कारोबारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकियां देकर रंगदारी मांगने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा बताने वाले लोगों ने साहिल लूथरा को धमकियां दी हैं.

सूत्रों की माने, तो साहिल लूथरा ने 24 अप्रैल 2026 को इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने बीते 6 मई 2026 को इस शिकायत को औपचारिक रूप से स्पेशल सेल को भेज दिया, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और उनका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है.

जांच एजेंसियां पहले से ही इस पूरे नेटवर्क और धमकियों के पीछे जुड़े लोगों की पड़ताल कर रही हैं. साहिल लूथरा की कंपनी ‘विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस’ रक्षा निर्माण और गोला-बारूद से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करती है. बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा पंजाब समेत कई इलाकों में विस्तार की योजना घोषित करने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. पुलिस इन धमकियों में इसमें खालिस्तानी एंगल से भी जांच कर रही है. इससे पहले पुलिस को दी शिकायतों में कई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के लिए अलग-अलग देशों से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए धमकी देने के आरोप लगाए गए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola