बॉलीवुड में काम दिलाने वाले 'बंटी-बबली' स्टाइल गैंग का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने पकड़ा

Delhi News: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो युवाओं को टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित इस गिरोह ने अब तक देशभर में दर्जनों लोगों को निशाना बनाया है। पढ़ें दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट।

SOURCE- NEWS 24

Delhi News: आजकल एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना हर दूसरा युवक का होता है। सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता ने इस इंडस्ट्री को और भी आकर्षक बना दिया है। लेकिन इसी सपने का फायदा उठाकर कुछ ठगी करने वाले गिरोह भोले-भाले युवाओं और उनके परिवारों को करोड़ों की चपत लगा रहे हैं। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को पकड़ा है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में होटल बदल-बदलकर खुद को कास्टिंग डायरेक्टर और टीवी शो का हिस्सा बताते हैं और लोगों से ठगी करते हैं। ये गैंग फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान

पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमे एक तरुण शेखर शर्मा है, जो 32 साल का है और लखनऊ का निवासी है। दूसरी, आशा सिंह उर्फ भावना जिसकी उम्र 29 बताई जा रही है और वे दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली है। इनके पास से 7 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 15 बैंक पासबुक/चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड और सोने के टॉप्स बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

ठगी का शातिर तरीका

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी कास्टिंग कॉल पोस्ट कर युवाओं को जाल में फंसाया। एक पीड़िता की बेटी, जो मॉडलिंग-एक्टिंग सीख रही थी, उसने फेसबुक पर कास्टिंग कॉल देखकर संपर्क किया। तरुण ने खुद को एमटीवी स्प्लिट्सविला का एक्स-कंटेस्टेंट और डायरेक्टर बताया। पीड़िता को मशहूर डायरेक्टर राजन शाही से जोड़ने का दावा किया गया था। वहीं, एक महिला को CINTAA की HR डायरेक्टर अनिता बताकर बातचीत कराई गई।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आई ये बात

पुलिस ने इस मामले में बताया कि ये लोग अलग-अलग बहानों से लोगों से पैसे लेते थे। एक पीड़िता से 24 लाख रुपये ऐंठे और बाद में पीड़िता को ब्लॉक कर दिया गया। आरोपी देशभर में होटल बदल-बदलकर ठगी करते थे। गैंग लखनऊ, गुजरात, मध्यप्रदेश, केरल और कर्नाटक आदि में काफी एक्टिव था। ठगी के पैसों से द ललित, क्राउन प्लाजा और वेलकम होटल जैसे फाइव स्टार होटलों में ठहरते थे।

हमेशा नए बैंक अकाउंट और सिम कार्ड यूज करते थे

इनके पास 15 बैंक खाते और 10 अलग-अलग राज्यों में जारी किए गए सिम कार्ड मिले हैं। केवल WhatsApp नंबर से ही बातचीत करते थे।

विज्ञापन

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और FIRs

  • गिरफ्तार आरोपी पहले से ही कई मामलों में वांटेड थे:
  • FIR नंबर 33/2025, साइबर थाना दक्षिण-पश्चिम, दिल्ली
  • FIR नंबर 15/2022, स्पेशल क्राइम विंग, जम्मू शहर
  • साथ ही 20 ऑनलाइन शिकायतें इनसे जुड़ी हुई पाई गईं।

ये भी पढ़ें-आपकी मुख्यमंत्री दीदी न डरेंगी, न थकेंगी, न हारेंगी’, प्रोग्राम में 2 लोगों को घसीटते हुए ले गई पुलिस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ