TrendingDonald trump tariffsiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Delhi Crime: महिला पत्रकार से छेड़खानी, आयोग ने उबर इंडिया और दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

Delhi Crime: दिल्ली में एक महिला पत्रकार के साथ उबर ऑटो में छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और उबर इंडिया को नोटिस जारी किया है। छेड़खानी की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश […]

Delhi Crime: दिल्ली में एक महिला पत्रकार के साथ उबर ऑटो में छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और उबर इंडिया को नोटिस जारी किया है। छेड़खानी की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात करीब 11 बजे भरत नगर निवासी महिला पत्रकार ने पुलिस से संपर्क कर उबर ऑटो रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला पत्रकार ने बताया कि मालवीय नगर में एक मार्च को शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर ऑटो रिक्शा बुक करने के बाद यात्रा के दौरान ड्राइवर ने उनके साथ अभद्रता की और बुरी नियत से घूरा। महिला पत्रकार की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला की मर्यादा भंग करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और घटना की जांच शुरू की है।

दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

छेड़खानी की जानकारी के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उबर इंडिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। गुरुवार को स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में उबर ऑटो में महिला पत्रकार से छेड़छाड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर उबर इंडिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए उबर की ओर से उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी गई है।

पीड़िता महिला पत्रकार ने दी ये जानकारी

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि मैं मालवीय नगर में अपने दोस्त के यहां जा रही थी। मैं एनएफसी से ऑटो में सवार हो गई। मैंने उबर के जरिए ऑटो बुक किया था। मैं ऑटो में अकेली थी। यात्रा के दौरान मैं मोबाइल के जरिए गाने सुन रही थी। शुरू में मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। कुछ देर बाद मुझे एहसास हुआ कि ऑटो वाला बाईं ओर के शीशे में मुझे घूर रहा था। मैं असहज हो गई और लेफ्ट साइड से राइट साइड आकर बैठ गई। इसके बाद भी ड्राइवर लगातार शीशे में मुझे घूर रहा था। पीड़िता ने कहा कि अचानक ऑटो ड्राइवर पीछे मुड़ा और मेरी तरफ देखने लगा। मैंने उसे धमकी दी और कहा कि मैं शिकायत करूंगी। इसके बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद मैंने उबर ऐप ओपन किया और ऐप पर एक नंबर पर क्लिक किया, लेकिन उस नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद दोबारा मैंने फोन करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। महिला ने आगे कहा कि घटना के बारे में ट्वीट करने के बाद दिल्ली महिला आयोग हरकत में आया।

महिला बोली- रात होता तो क्या होता?

राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा की मांग करते हुए महिला पत्रकार ने कहा कि घटना मेरे साथ दिन के उजाले में हुई। मेरे पास सामना करने का विकल्प था। अगर रात के दौरान घटना हुई तो क्या होता? उबर ऐप ने काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।


Topics:

---विज्ञापन---