---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Shootout @ Saket Court: एक केस में गवाही देने आई महिला को गोलियां मारी, AIIMS में भर्ती, आरोपी सस्पेंड वकील

Shootout @ Saket Court: दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गंभीर हालत में AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला एक केस में गवाही देने कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान एक शख्स ने उसे गोली मार दी। हमलावर वकील […]

---विज्ञापन---

Shootout @ Saket Court: दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गंभीर हालत में AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला एक केस में गवाही देने कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान एक शख्स ने उसे गोली मार दी। हमलावर वकील की पहचान कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी पेशे से वकील है। उसे बार काउंसिल की ओर से प्रतिबंधित किया जा चुका है। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में गवाही के लिए महिला आज कोर्ट पहुंची थी। डीसीपी ने कहा, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

कोर्ट परिसर में गोली चलने के बाद मचा हड़कंप

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद थोड़ी देर के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। महिला के पेट में गोली लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में गोली लगने के बाद महिला कराहती दिखी। वारदात के बाद घायल महिला को तत्काल एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

चंदन चौधरी ने कहा ने कहा कि घायल महिला की पहचान एम. राधा के रूप में हुई है और उसकी हालत अब स्थिर है। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद रणजीत सिंह दलाल के मुताबिक, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वकील के लिबास में कोर्ट पहुंचा आरोपी कैंटीन के पिछले हिस्से से फरार हो गया।

---विज्ञापन---

मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तलाशी के बावजूद एक व्यक्ति के हथियार के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करने के बाद सुरक्षा जांच पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है।

First published on: Apr 21, 2023 01:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola