Delhi Crime Story: दिल्ली के कंझावला इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल की बेटी की उसके पिता ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी पिता को अरेस्ट पर मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बेटी परिवार के खिलाफ जाकर पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। जिसकी जानकारी परिवार को होने के बाद पिता ने सोची समझी साजिश के तहत बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जून रात्रि 8 बजकर 53 मिनट पर प्रेम प्याऊ चांदपुर रोड़ पर लड़की की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की बेसुध अवस्था में मिली। उसके गर्दन और पेट में गहरी चोट के निशान थे। घटना के बाद युवती को पुलिस हाॅस्पिटल लेकर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हाॅस्पिटल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
कांच फिटिंग का करता है आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो जांच लड़की के पिता पर आकर टिक गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। जानकारी के अनुसार आरोपी कंझावला के प्रेम नगर इलाके में किराए के मकान में रहता है और कांच फिटिंग का काम करता है। आरोपी पिता रात में कैब बुककर बेटी को यहां लाया था। इसके बाद पेपर कटर से उसके गले और पेट में वार कर बेटी की हत्या कर दी।
कैब चालक ने बताई पूरी सच्चाई
वहीं कैब चालक ने पुलिस को बताया कि आरोपी नंदकिशोर को वह काफी समय से जानता है। वह स्वयं प्रेम नगर में रहता है जबकि उसका बेटा नरेला में रहता है। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। नंदकिशोर की बेटी बिहार में ही रहती थी। पिछले कुछ समय से वह किसी लड़के से बात कर रही थी और उसी से शादी करना चाहती थी। जब इसकी जानकारी नंदकिशोर को हुई तो उसने बेटी को मिलने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ेंः ‘कुंए ने सांस ली और मस्जिद गिर गई’, पुरानी दिल्ली में हुए हादसे की इमाम ने सुनाई कहानी, देखें Video
ये भी पढ़ेंःमुरथल के प्रसिद्ध अमरीक सुखदेव ढाबे पर पराठे को लेकर छिड़ गई लड़ाई, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
3 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
10 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
23 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines