दिल्ली का दरिंदा बाप, बेटी का ही काट दिया गला, दंग रह गए सभी जब कारण पता चला

Delhi Crime Story: दिल्ली के प्रेम नगर में सोमवार रात एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी की बेटी किसी दूसरे लड़के से शादी करना चाहती थी। लेकिन आरोपी पिता को ये मंजूर नहीं था।

Delhi Kanjhawala Honor Killing Story

Delhi Kanjhawala Honor Killing Story

Delhi Crime Story: दिल्ली के कंझावला इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल की बेटी की उसके पिता ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी पिता को अरेस्ट पर मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बेटी परिवार के खिलाफ जाकर पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। जिसकी जानकारी परिवार को होने के बाद पिता ने सोची समझी साजिश के तहत बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जून रात्रि 8 बजकर 53 मिनट पर प्रेम प्याऊ चांदपुर रोड़ पर लड़की की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की बेसुध अवस्था में मिली। उसके गर्दन और पेट में गहरी चोट के निशान थे। घटना के बाद युवती को पुलिस हाॅस्पिटल लेकर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हाॅस्पिटल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

कांच फिटिंग का करता है आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो जांच लड़की के पिता पर आकर टिक गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। जानकारी के अनुसार आरोपी कंझावला के प्रेम नगर इलाके में किराए के मकान में रहता है और कांच फिटिंग का काम करता है। आरोपी पिता रात में कैब बुककर बेटी को यहां लाया था। इसके बाद पेपर कटर से उसके गले और पेट में वार कर बेटी की हत्या कर दी।

कैब चालक ने बताई पूरी सच्चाई

वहीं कैब चालक ने पुलिस को बताया कि आरोपी नंदकिशोर को वह काफी समय से जानता है। वह स्वयं प्रेम नगर में रहता है जबकि उसका बेटा नरेला में रहता है। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। नंदकिशोर की बेटी बिहार में ही रहती थी। पिछले कुछ समय से वह किसी लड़के से बात कर रही थी और उसी से शादी करना चाहती थी। जब इसकी जानकारी नंदकिशोर को हुई तो उसने बेटी को मिलने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ