Delhi Crime: दिल्ली में एक और महिला की हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अमन विहार में रहने वाली 28 साल की महिला के लिव-इन पार्टनर ने आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है।
ड्रग्स को लेकर लिव इन पार्टनर का महिला से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी लिव इन पार्टनर के साथ उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार में रहती थी। दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की आग लगाकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बलबीर विहार निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एक फुटवियर फैक्ट्री में काम करती थी। प्राथमिक जांच के अनुसार, महिला अपने पति को छोड़कर पिछले छह साल से आरोपी मोहित के साथ लिव इन में रहती थी। महिला के दो बच्चे हैं। पहला बच्चा उसके पहले पति से जबकि दूसरा बच्चा मोहित से है।
मृतका के परिजन ने बताई ये कहानी
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 फरवरी की रात मोहित अपने दोस्त के पास गया था। जब मोहित की लिव इन पार्टनर यहां पहुंची तो उसने मोहित को ड्रग्स लेते देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर पर तारपीन का तेल डाल कर आग लगा दी।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात
घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर होने के कारण वो बयान दर्ज कराने में असमर्थ थी। इलाज के दौरान सोमवार को महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर अमन विहार पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहित को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
11 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
15 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
18 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
19 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
21 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines