हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

PAC जवान 3 साल तक लूटता रहा महिला की आबरू, Video बनाकर किया ब्लैकमेल, वसूले 7 लाख

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पीएसी में तैनात एक जवान पिछले 3 साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक से उसकी मुलाकात 2020 में हुई थी।

विज्ञापन
नर्स ने पुलिस को गैंगरेप की पूरी कहानी सुनाई।

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर से हैरान कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक यूपी पीएसी में तैनात जवान ने महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि पहली बार आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करता और रेप करता। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उससे सात लाख रुपये भी वसूल लिए। अब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ हर्ष विहार में रहती है। जबकि उसका मायका ज्योति नगर में है। साल 2020 में दोनों की मुलाकात हुई। आरोपी पड़ोस में किराए पर रहने आया था। वह उस समय तक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। शुरुआत में आरोपी ने महिला के भाई से दोस्ती की और घर आना-जाना शुरू किया। इस बीच जुलाई 2021 में महिला के भाई की मौत हो गई। महिला अपने मायके आई हुई थी। दो अगस्त को महिला आरोपी से मिलने उसके कमरे पर आई। इस दौरान उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।

भाई की मौत के बाद महिला के नजदीक आया आरोपी

चाय पीने के बाद महिला बेहोश गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। महिला को जब होश आया और उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने मोबाइल में बनाया वीडियो दिखाया और कहा कि पुलिस से शिकायत की तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः दलित नाबालिग से गैंगरेप के दौरान बेकाबू हुई कार, गोंडा में हादसे की शिकार

आरोपी ने कराया महिला का गर्भपात

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब आरोपी की नौकरी लग गई तो वह यूपी में ट्रेनिंग पर चला गया। इस बीच जब भी वह दिल्ली आता तो जबरन धमकाकर संबंध बनाता। महिला ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने 4 जुलाई को उसका गर्भपात भी करवाया। पीड़िता ने बताया कि आखिरी बार आरोपी ने 27 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः यूपी के इस गांव में सचमुच आती है ‘स्त्री’! 1 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘मौत का तांडव’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola