Delhi Crime News (विमल कौशिक): दिल्ली के वेलकम इलाके का एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़के ने लूट के लिए 18 साल के लड़के की बेरहमी से चाकू से हमला करके हत्या कर दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी लड़का बेहोश पड़े लड़के के गले पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है।
पहले भी जघन्य अपराध में शामिल रहा है आरोपी
जानकारी के मुताबिक इस नाबालिग आरोपी पहले भी जघन्य अपराध में शामिल रहा है। लेकिन नाबालिग होने के चलते ये बार-बार जमानत पर बाहर आ जाता है। घटना वेलकम इलाके की है। जहां 21 नवंबर की रात 11:15 बजे गली नंबर 18, ईदगाह रोड, जनता मजदूर कॉलोनी के पास घटना को अंजाम दिया।
16 साल के लड़के ने 18 साल के युवक की ली जान
आरोपी लड़के की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है, जो एल ब्लॉक, जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम का रहने वाला है। इस 16 साल के नाबालिग लड़के ने लगभग 18 साल के एक युवा लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह लूट बताया जा रहा है। आरोपी ने पहले पीड़ित का गला दबाया। जब पीड़ित बेहोश हो गया, तो आरोपी ने उसे लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक, शाम से चलने लगी ठंडी हवाएं
मृतक की अभी पहचान नहीं की गई है
घायल व्यक्ति को को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़िता की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
मामले की जांच करने क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
11 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
12 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
13 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
13 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
16 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
18 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines