Delhi Crime News: दिल्ली नगर निगम (MCD) स्कूल की एक महिला टीचर ने पांचवीं क्लास की एक छात्रा की पहले पिटाई की, फिर उसे फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। कहा जा रहा है कि महिला टीचर का स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने गुस्से में छात्रा की पिटाई की और फिर से फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। फिलहाल, आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने दिल्ली नगर निगम स्कूल की है। स्कूल के छात्रों ने बताया कि टीचर ने पहले छात्रा की कैंची से पिटाई की और फिर उसे नीचे धक्का दे दिया।
सूचना के बाद स्कूल पहुंची पुलिस
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “सुबह करीब 11.15 बजे पीएस डीबीजी रोड के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि शिक्षक ने एक स्कूली बच्चे को पहली मंजिल की कक्षा से फेंक दिया है।” थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदूराव अस्पताल में छात्रा का इलाज जारी
घायल छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर है। आरोपी की पहचान गीता देशवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
5 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
11 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
13 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
13 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
13 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
14 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
16 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines