हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कोई बचाओ! मेरे पापा चाकू से मार रहे हैं मम्मी को, मासूम बच्ची के सामने पिता ने की मां की हत्या

विज्ञापन

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी के सामने की अपनी पत्नी की बेरहमी हत्या कर दी। हैवान बने पिता से मां को बचाने के लिए 11 साल की बच्ची ने काफी कोशिश की लेकिन चोटिल होने के बाद भी बच्ची अपनी मां नहीं बचा सकी। इसके बाद बच्ची ने खिड़की से चिल्ला-चिल्ला मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से बच्चियों को घर से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

खिड़की से बच्ची ने लगाई मदद की गुहार

ये मामला दिल्ली के जफराबाद इलाके का है। जानकारी के अनुसार, जफराबाद इलाके में उस वक्त हड़ंकप मच गया जब दूसरी मंजिल पर बने घर की खिड़की से 11 साल की एक मासूम बच्ची ने लोगों से चिल्ला-चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए। बच्ची रोते हुए सभी से कह रही थी प्लीज मेरी मम्मी को बचा लो पापा उन्हें चाकू से मार रहे हैं। बच्ची की बात सुनकर सबसे पहले पड़ोसियों ने बच्ची और उसकी बहन के खिड़की से बाहर निकाला और वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: नशाखोरी का अटपटा नजारा; जंगल में छिपकर युवक के साथ लड़की कर रही थी ऐसा कांड

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति इलाके के एक स्कूल में छिपा बैठा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के बाद भाग कर स्कूल में छुप गया था।

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार, साजिद और निशा के बीच अक्सर पैसों और एक्स्ट्रा मेरटीएल अफेयर्स को लेकर लड़ाई हुआ करती थी। ऐसे ही वारदात के दिन भी किसी मुद्दे पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि साजिद ने अपने जूते से चाकू निकाला और निशा की गर्दन हाथ और पेट पर चाकुओं से वार करने लगा। इस दौरान 11 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की लेकिन साजिद नहीं रुका और इस बीच 11 साल की बची को भी चोट आई है। निशा के हत्या करने के बाद साजिद घर से निकल गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के एक स्कूल से साजिद को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहा की आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें