Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से दिल्ली दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 90 साल के बुजुर्ग की पोते ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पेंशन को लेकर हुआ विवाद है।पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर थाने में सोमवार को बुध मंदिर की गली नंबर 2 से एक बुजुर्ग को पीटने की काॅल मिली। इसके बाद थाने से मौके पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद 90 साल के बुजुर्ग भोजराम को परिवार वालों ने नजदीक के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी दादा-पोते में पैसों को लेकर बहस हुई थी। जब भोजराम ने प्रदीप का विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर भोजराम की छड़ी से ही उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद प्रदीप फरार हो गया। भोजराम को दर्द से कराहते देख उनका बेटा बाहर आया और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election: BJP ने 10 सीटों पर उतारे दलबदलु नेता, बागी पहुंचाएंगे नुकसान!
पेंशन और किराए की रकम को लेकर हुआ विवाद
शुरुआती जांच में सामने आया है कि भोजराम की आर्थिक रूप से पेंशन से मिलने वाले पैसे और किराएदारों से मिलने वाले किराए पर निर्भर थे। इसी पैसे को लेकर पूर्व सैनिक और उनके पोते के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी पाेते की तलाश में जुटी है। बता दें कि भोजराज भारतीय थल सेना में थे उन्होंने 1962 और 1965 की लड़ाई में हिस्सा लिया था।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी होते ही मची भगदड़, विधायक-मंत्री समेत 11 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
5 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
12 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
20 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines