Delhi Crime: श्रद्धा मर्डर केस के बाद प्रेम कहानी में एक और लड़की की जिंदगी का दुखद अंत हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मित्रांव गांव में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के मामले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने गला दबाकर अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।
दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी की पहचान 24 साल के साहिल गहलोत के रूप में, जबकि मृतका की पहचान निक्की यादव के रूप में हुई। दोनों पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने कहा कि साहिल ने निक्की यादव की हत्या कर दी और उसी दिन दूस री लड़की से शादी कर ली। घटना 9 व 10 फरवरी की दरमियानी रात की है।
और पढ़िए –वैलेंटाइन डे पर हार्दिक-नताशा ने की शादी, सामने आई पहली फोटो
डेटा केबल से गला घोंटकर की हत्या
विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी ने 9/10 फरवरी 2023 की दरम्यानी रात अपनी कार में डेटा केबल की मदद से निक्की की गला घोंटकर उसे मार डाला। हत्या के बाद आरोपी निक्की के शव को लेकर मित्रांव गांव पहुंचा और यहां अपने ढाबे में रखे रेफ्रिजरेटर में उसकी लाश को रख दिया।
पुलिस ने कहा कि उन्हें 10 फरवरी को घटना के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद टीम फरार आरोपी की तलाश में मित्रांव गांव पहुंची। साहिल को पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजधानी के कैर गांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में उसने टीम को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
कोचिंग सेंटर जाने के दौरान बने थे दोस्त, बाद में हुआ प्यार
पुलिस ने पूछताछ के बारे में बताया कि साहिल और निक्की उत्तम नगर में अपने-अपने कोचिंग सेंटर में जाते समय मिलते थे। कुछ दिनों की मुलाकात के बाद पहले दोनों दोस्त बने फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। आरोपी साहिल ने फरवरी 2018 में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में डी फार्मा में, जबकि निक्की ने भी उसी कॉलेज में बीए (इंग्लिश ऑनर्स) में एडमिशन लिया।
इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में एक साथ किराए के मकान में रहने लगे। वे एक-दूसरे के बहुत करीब हो गए और मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून घूमने भी गए। पुलिस ने कहा, “कोरोना लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने घर लौट आए और लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे फिर से द्वारका इलाके में किराए के मकान में एक साथ रहने लगे।” आरोपी ने इस रिश्ते की जानकारी अपने घर वालों को नहीं दी थी।
साहिल के घरवाले शादी के लिए बना रहे थे दबाव
पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल के घरवाले उस पर किसी और लड़की से शादी का दबाव बना रहे थे। आखिरकार दिसंबर 2022 में आरोपी की सगाई और दूसरी लड़की के साथ शादी की तारीख 09 और 10 फरवरी की रात को तय की गई। इस संबंध में आरोपी ने निक्की यादव को कोई जानकारी नहीं दी।
पुलिस के मुताबिक, निक्की को शादी के बारे में पता चला तो उसने इस बारे में साहिल से बात की। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी कार में रखे अपने मोबाइल फोन के डेटा केबल की मदद से निक्की का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
50 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
6 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
14 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
22 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines