Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। महिला के पति ने दोनों आरोपियों को वारदात को अंजाम देने के लिए 10 सुपारी दी थी।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी एसके गुप्ता (71) ने छह महीने पहले महिला से शादी की थी। एसके गुप्ता के मुताबिक, ये सोचकर शादी की थी कि पत्नी मेरे बेटे अमित गुप्ता (45) की देखभाल करेगी। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा अमित सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है।
गुप्ता के मुताबिक, इच्छा के अनुसार चीजें नहीं हुईं। इसके बाद नई पत्नी ने रिश्ता खत्म करने के इरादे से मुझसे 1 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद रिश्ता इतना जहरीला हो गया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई। एसके गुप्ता ने बताया कि मैंने एक आरोपी विपिन सेठी से कॉन्टेक्ट किया, जो मेरे बेटे अमित को अस्पताल ले जाता था।
10 लाख रुपये देकर हत्या की योजना बनाई
एसके गुप्ता ने बताया कि मैंने विपिन सेठी को 10 लाख रुपये के बदले में अपनी पत्नी की हत्या के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि विपिन सेठी ने 2.40 लाख रुपये एडवांस में स्वीकार किए और अपने सहयोगी हिमांशु की मदद से मेरी पत्नी की हत्या कर दी।
और पढ़िए – जल्लीकट्टू के खिलाफ याचिकाओं को SC ने किया खारिज, कहा- ये तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है
विपिन और हिमांशु दोनों ने एसके गुप्ता की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की वारदात को डकैती का रूप देने के लिए घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद मृतका और अमित गुप्ता का मोबाइल लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि एसके गुप्ता और उनके बेटे समेत चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अभी तक वारदात में इस्तेमाल फोन, खून से सने कपड़े और स्कूटी बरामद नहीं कर पाई है। आगे की जांच चल रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
2 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
6 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
8 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines