हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Crime: अवैध संबंध के चलते बहू ने प्रेमी से करवाई सास-ससुर की हत्या, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
delhi crime news

नई दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला प्रकाश में आया है। यहां अवैध संबंध के चलते बहू ने अपने प्रेमी से सास-ससुर की हत्या करवा दी। अब पुलिस साक्ष्यों को एकत्रित कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

फेसबुक पर हुई थी युवक से दोस्ती

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला गोकुलपुरी में रहती है। कोविड के दौरान उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इस बात का पता लगने पर उसका पति व ससुराल पक्ष से झगड़ा होता था। ससुर ने इस सब से पीछा छूटाने के लिए गोकुलपुरी का मकान बेचकर द्वारका शिफ्ट होने का निर्णय लिया।

और पढ़िए – Delhi Crime: शादी करने से इनकार करने पर युवती का धारदार हथियार से गला रेता, जानें पूरा मामला 

विज्ञापन

फोन सर्विलांस में महिला पर शक हुआ

इस बात से नाराज महिला ने प्रेमी और उसके एक अन्य दोस्त को बीते रविवार रात घर के पिछले दरवाजे से घर में दाखिल किया। फिर दोनों युवकों ने मौका देखकर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। फोन सर्विलांस में महिला पर शक हुआ। वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। सख्ती से पूछताछ में महिला टूट गई और अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola