Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हनी ट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर निर्दोष लोगों से पैसे वसूलते थे। क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट के 3 सदस्यों को अरेस्ट किया है। इसमें से दो आरोपी पहले ही दिल्ली के बिंदापुर थाने में एक हनी ट्रैप मामले में वांटेड थे।
गिरफ्तार आरोपियों में नीरज त्यागी उर्फ धीरो, आशीष माथुर और दीपक उर्फ साजन शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस की 3 नकली आईडी कार्ड, हेड कांस्टेबल की यूनिफॉर्म, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
ऐसे बनाते थे शिकार
एडिशन कमिश्नर संजय भाटिया ने बताया आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे और फिर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे। गैंग के सदस्य विक्टिम लोगों को किसी लड़की के जरिए बुलाया करते थे, फिर वहां पुलिसकर्मी के रूप में घुसकर उन्हें धमकाकर पीड़ित शख्स से पैसे वसूल लिया करते थे। एडिशनल डीसीपी संजय भाटिया क्राइम ब्रांच के मुताबिक एक मामले में 60 साल डॉक्टर को फंसाकर उनसे 9 लाख रुपये की उगाही की गई। डॉक्टर को एक लड़की ने फोन करके अपने घर बुलाया, जहां आरोपियों ने उसे गलत काम में फंसा दिया और फिर उसे धमकाकर पैसे ऐंठ लिए।
ये भी पढ़ेंः 300 फीट गहरी खाई में कैसे गिरी सेना की गाड़ी? 5 जवानों की शहादत पर आर्मी ने तोड़ी चुप्पी
आरोपियों की पहचान
नीरज त्यागी- दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला नीरज 2015 से अपराध की दुनिया में एक्टिव था और हनी ट्रैप के मामलों में शामिल रहा है।
आशीष माथुर- दिल्ली के कराला गांव का रहने वाला आशीष 2016-17 में गलत संगत में पड़ा और हनी ट्रैप रैकेट से जुड़ गया।
दीपक- हरियाणा के खरखोदा का रहने वाला दीपक पहले भी डकैती के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि अब तक कितने लोगों से पैसे वसूल चुके है और गैंग के अन्य सदस्य के बारे में इनपुट जुटा रही है।
ये भी पढ़ेंः Dhirendra Shastri ने ईसाइयों को हिंदू कह छेड़ा विवाद, बोले-हम नहीं सुधरेंगे
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines