'स्पेशल 26' देखी... फर्जी अफसर बनकर करने लगा किडनैपिंग, उगाही; 3 साल बाद हत्थे चढ़ा आरोपी

Kidnapping inspired by the film Special 26, Rs 5 lakh recovered, Delhi Crime Branch arrested after three years

Delhi Crime Branch Arrested Kidnapping Extortion Accused: बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ देखकर किडनैपिंग, फिरौती वसूली के आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। आरोपी की पहचान ओखला के रहने वाले रामतेज कनौजिया (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को साइबर क्राइम, चंडीगढ़ पुलिस का अधिकारी बताता था। उसने एक शख्स का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले 3 साल से फरार था।

विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंडावली थाने में दर्ज अपहरण के मामले में वांटेड रामतेज कनौजिया हरकेश नगर में दिखा है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी कनौजिया को धर दबोचा। कनौजिया ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि  मंडावली में हुए एक अपहरण में वो शामिल रहा है।

रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी कनौजिया ने साथियों के साथ पांडव नगर से एक शख्स का अपहरण किया था। इसके बाद उसने इस मामले में वसूली भी की थी। उसने बताया कि पीड़ित के रिश्तेदारों ने मेरे बैंक अकाउंट में 2.5 लाख रुपये जमा कराए थे।

विज्ञापन

वसूली और किडनैपिंग से पहले इलेक्ट्रीशियन था आरोपी कनौजिया

आरोपी ने बताया कि फिरौती और किडनैपिंग से पहले वो 2011 तक इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था। इसके बाद उसने मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। 2020 में राहुल नाम के शख्स के साथ जुड़ा और अपहरण के बाद फिरौती की वारदातों को अंजाम देने लगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ