हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Crime: द्वारका में खुलेआम कार सवार एडवोकेट की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन

नई दिल्ली: द्वारका साउथ में शनिवार शाम कार सवार एडवोकेट की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे बाइक पर आए थे और वारदात को अंजाम देकर खुलेआम फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच कर रही है।

हत्यारों की तलाश जारी 

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

मकसद केवल हत्या करना था

पुलिस परिजनों बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है। मरने वाले एडवोकेट की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में वारदात से काफी रोष है। जिस तरह बदमाश खुलेआम घटना को अंजाम देकर निकले हैं उनका मकसद केवल हत्या करना ही था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola