Delhi News: नशामुक्ति अभियान को लेकर बुधवार को समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने पूर्वी दिल्ली जिले के डीएम, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और इस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक के निर्देश दिए। मंत्री इंद्राज ने बैठक में नशे पर नियंत्रण के लिए चयनित डार्क स्पॉट्स, पार्क और टॉयलेट्स की निगरानी के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोर्स व अन्य जगहों पर ऐसे उत्पादों की बिक्री में सावधानी के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जो नशे के लिए प्रयुक्त हो रही हैं।
परिसर को ड्रग फ्री घोषित करें- मंत्री
बैठक में मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों से आग्रह है कि अपने परिसर में ‘नशा मुक्ति क्लब’ बनाएं और परिसर को ड्रग फ्री घोषित करें। कहा कि स्कूलों में भी एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाना जाए। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में वालन्टियर्स तैयार कर नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
अभिभावकों को जागरुक करने पर दिया जोर
नशे की रोकथाम पर जोर देते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उपायों और प्रयासों पर अधिक जोर देना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और शैक्षणिक संस्थान जनसहयोग से नियंत्रित कर सकते हैं। बैठक में चर्चा हुई कि पार्कों में ओपन जिम की सुविधा, स्किल डेवलपमेंट के प्रयासों, नए डिएडिक्शन सेंटर शुरू करने और जागरूकता कार्यक्रम करना चाहिए। खासकर अभिभावकों को ड्रग लेने वाले बच्चों के लक्षणों को लेकर जागरूक करना होगा।
जनवरी में डीयू में चला था अभियान
दिल्ली विश्वविद्यालय में 23 जनवरी को एनसीबी, क्राइम ब्रांच और पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि साउथ कैंपस में कैफे, हॉस्टल और सार्वजनिक स्थानों पर नशे का अवैध धंधा चल रहा है। टीम ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ बनाया। कई संदिग्ध युवाओं की तलाशी ली गई। दो युवकों के बैग से संदिग्ध पाउडर और नशीली गोलियां भी बरामद हुई।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines