Delhi Coronavirus: देश में पिछले कुछ दिनों कोरोना के ग्राफ में तेजी से बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि आज देश में एक दिन में 3000 से ज्यादा नए सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी ने एक बार फिर से सबको चैंका दिया है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 300 नए मामले सामने आए। इस दौरान दो लोगों की मौत की भी खबर है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 14 फीसदी के करीब पहुंच गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान यहां कोरोना के 2,160 टेस्ट हुए। जिसमें से 300 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए। यानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 13.89 फीसद हो गई है। इस पहले मंगलवार को राजधानी में कोरोना के 214 नए केस सामने आए थे। 29 मार्च को यहां 1,811 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, उसमें से 214 लोग पॉजिटिव पाए गए। यानी डेली पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी से ज्यादा था।
राजधानी दिल्ली में कोरोना के तेजी बढ़ते मामले को देखते हुए केजरीवाल सरकार अलर्ट हो गई है। दिल्ली सरकार एकबार फिर से कोरोना के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, ऑक्सीजन और जांच के नोडल अधिकारी व एलएनजेपी समेत कई अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक मौजूद रहेंगे। बैठक में कोरोना संक्रमण की मौदूजा स्थिति पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते मामले पर लगाम लगाने के लिए एहतियातन कुछ कठोर कदम भी उठा सकती है।
एक आंकड़े के मुताबिक इस समय दिल्ली में कोरोना के 506 सक्रिय मरीज हैं, जो यहां के अलग-अलग 54 अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 21 कोरोना संक्रमित मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से तीन मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। आपको बता दें कि 23 मार्च को दिल्ली में करीब पांच महीने बाद कोरोना के 100 से ज्यादा 116 नए मामले आए थे। वहीं पिछले छह दिनों में ही यह संख्या तीन सौ तक पहुंच गई है।
आपको बता दें कि देश में 6 महीने बाद आज एक दिन में कोरोना के 3000 से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए थे। देश में आज कोरना के 3016 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 14 लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 12 हजार 692 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 68 हजार 321 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 862 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines