Delhi Cold Wave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। ठंड और कोहरे के कारण 50 से अधिक फ्लाइट्स और कम से कम 29 ट्रेनें दो घंटे या उससे अधिक की देरी से चल रही थीं। सोमवार को दिल्ली में घना कोहरा देखा गया।
और पढ़िए –शीतलहर का सितम, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डेटा ने पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति की ओर इशारा किया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कल देर रात पंजाब के बठिंडा में दृश्यता ‘शून्य’ दर्ज की गई। आईएमडी ने आज सुबह कोहरे की एक उपग्रह तस्वीर ट्वीट की, जो पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है, जिसमें हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।
देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरा छाना शुरू हुआ
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर रविवार देर रात करीब एक बजे घना कोहरा छाना शुरू हुआ और सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे तक विजिबिलिटी 200 मीटर से नीचे थी। दृश्यता 550 मीटर से कम होने पर केवल CAT-II-अनुरूप फ्लाइट्स को उतरने की अनुमति है।
और पढ़िए –दिल्ली में भारी जाम, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल
CAT-III A कंप्लेंट पायलट 175 से 300 मीटर के बीच दृश्यता होने पर उतर सकते हैं। CAT-III B एक पायलट के लिए उड़ान भरने के लिए सबसे कठोर योग्यता है, जो दृश्यता 50 मीटर होने पर भी लैंडिंग की अनुमति देता है। दृश्यता 50 मीटर होने पर भी उड़ानें हवाई अड्डे पर उतर सकती हैं। रनवे की दृश्यता सीमा 125 मीटर होने तक किसी भी उड़ान को प्रस्थान करने की अनुमति नहीं है।
29 ट्रेनें 2 घंटे की देरी से चलीं
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, कम दृश्यता के कारण 29 ट्रेनें कम से कम दो घंटे की देरी से चलीं। मौसम कार्यालय ने शनिवार को भविष्यवाणी की थी कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली में कल तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले एक दशक में दूसरा सबसे कम तापमान था। सर्द मौसम के चलते दिल्ली सरकार को सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रहने की सलाह दी है।
और पढ़िए –MP News: भोपाल में करणी सेना की हुंकार, आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत की यह बड़ी मांगें
सफदरजंग में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
सफदरजंग में विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर और पालम में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई थी। सफदरजंग में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बता दें कि शीतलहर की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो या जब यह 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो।
5 जनवरी से सफदरजंग में शीतलहर
सफदरजंग में 5 जनवरी से शीतलहर चल रही है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे, शांत हवाओं और कम तापमान ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘गंभीर’ कैटेगरी में पहुंचा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में निजी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से काम करें, यदि संभव हो तो कामों को एक साथ करें और बाहर की यात्राओं को कम करें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
16 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
19 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
19 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
20 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines