Delhi CM Rekha Gupta visits GTB Hospital: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जीटीबी अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मॉडल को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। सीएम ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान खरीदी गई मशीनें कबाड़ हो गई हैं। सीएम ने जीटीबी अस्पताल में निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया और स्त्री रोग विभाग में मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान रोहतास नगर विधायक जितेंद्र महाजन भी मौजूद रहे।
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया को बताई सच्चाई
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘पूरा गोदाम भरा हुआ है। 458 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 146 वेंटिलेटर, 36000 पीपीई किट और ढेर सारे दूसरे मेडिकल उपकरण यहां पड़े हुए हैं… ये सब कोविड के समय से ही यहां पड़े हैं। सभी अस्पतालों के गोदाम भी इसी तरह भरे हुए हैं, जैसा कि मैंने कल सदन में कहा था।
इमारतों पर 1200 करोड़ खर्च, लेकिन मेडिकल सुविधा नदारद
सीएम ने कहा कि ‘करोड़ों का सामान बर्बाद हो रहा है। इसमें से कुछ भी इस्तेमाल करने लायक नहीं है, ये कोविड के समय से ही यहां पड़ा है… करोड़ों खर्च करके ऐसी इमारतें खड़ी कर दी गईं, जिनमें मेडिकल सुविधाएं ही नहीं हैं… सभी सात अर्ध-स्थायी संरचनाओं (Semi-Permanent Structures) में से एक भी पूरी नहीं हुई है। उन सात इमारतों की लागत 1200 करोड़ रुपये थी।’
करोड़ों का समान बर्बाद हो रहा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘जो लोग चिल्ला रहे हैं कि 2,500 रुपये (दिल्ली की महिलाओं को) बांटे जाने चाहिए, उन्हें देखना चाहिए कि उन्होंने हमारे लिए कैसी सरकार छोड़ी है। उन्होंने दिल्ली के लोगों के करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए… पूरा सिस्टम खराब है… मरीज अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं और डॉक्टर शर्मिंदा हैं… चार बड़े अस्पतालों के लिए केवल एक एमडी काम कर रहा है… AAP सरकार का स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल शून्य था..।’
रेखा गुप्ता ने आतिशी को ये क्या कह दिया?
बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता सरकार गठन के बाद से ही केजरीवाल सरकार पर हमलावर हैं। इससे पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था और नेता प्रतिपक्ष आतिशी को लेकर उन्होंने ऐसी बात कह दी थी, जिससे सियासी बवाल मचना तय है। रेखा गुप्ता ने कहा था, आतिशी जी, अरविंद केजरीवाल जी आपको यहां फसाकर ना जाने खुद कहां गुम हैं। मुझे चिंता है आपकी, अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग अपने घर पर पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं है। मुझे आपकी बहुत चिंता हो रही है। इसके साथ ही आतिशी के एक बयान पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता ने अपनी गलती मान ली है। आज सदन में नेता विपक्ष ने भी गलती को स्वीकार किया है।
क्या कहा था आतिशी ने?
विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने जैसे ही कहा, ‘चलिए मान लेते हैं हम चोर हैं… हम नालायक हैं…’ उनकी बात पूरी होने से पहले ही भाजपा नेता शोर मचाने लगे और फिर इसी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने गलती तो मान ली ना।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
4 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
4 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
10 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
11 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
12 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines