Delhi CM Rekha Gupta Action: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता शपथ के बाद से ही एक्शन में हैं। इस बीच खबर है कि दिल्ली सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पूर्व सीएम और मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं। ऐसे में सीएम ने शपथ के बाद बीते 24 घंटे में पांच बड़े फैसले लिए हैं।
दिल्ली के स्वास्थय मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि उन्होंने आज अहम मीटिंग बुलाई है। स्वास्थ्य विभाग की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मोहल्ला क्लीनिकों की जांच कराई जाएगी। दवाइयों की कमी से लेकर डाॅक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच भी की जाएगी। अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई होगी। डीटीसी की बसों का आकलन किया जाएगा। डीटीसी की 40 प्रतिशत बसें डिपो में हैं। नई बसों की खरीद नहीं हुई हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी, मंत्री का बड़ा ऐलान
आयुष्मान योजना लागू की जाएगी
दिल्ली की बसों में महिलाओं का फ्री सफर जारी रहेगा। बता दें कि देर रात कैबिनेट की पहली मीटिंग के बाद प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। जिसमें 5 लाख का टाॅप अप दिल्ली सरकार देगी जबकि 5 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः CM रेखा गुप्ता ने अपने पास क्यों रखें ज्यादा विभाग? बनीं दिल्ली कैबिनेट में सबसे व्यस्त मंत्री
वहीं कैग की रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। बीजेपी ने चुनाव में इसको मुद्दा बनाया था। उन्होंने कहा कि 14 ऐसी रिपोर्ट्स हैं जो सदन में पेश नहीं की गई है। विधानसभा के पहले सत्र में इसे पेश किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता आज 12ः30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलााकात करेंगी। इसके बाद वे दोपहर में 1 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और शाम में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines