Delhi: पेट्रोल-डीजल खर्च कम करने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Rekha Gupta On PM Appeal: पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल को कम खर्च करने के अपील को लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है. आइए जानते हैं इस फैसले का असर किस पर होगा?

Rekha Gupta On PM Appeal

दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा फैसला. (Image: News24)

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों के कम इस्तेमाल की अपील की है. पीएम की इस अपील के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में इसका असर भी देखने को मिला. प्राधानमंत्री मोदी की इस अपील को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद दिल्ली सरकार से जुड़े सभी कैबिनेट के मंत्री, विधायक और अधिकारियों को इसका पालन करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या लिया फैसला?

प्राधानमंत्री Modi की अपील के बाद कई भाजपा शासित राज्यों में इसका पालन देखने को मिला. इसी कड़ी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि वह, उनके कैबिनेट के मंत्री, सभी विधायक और अधिकारी कार से कम सफर करेंगे और सार्वजनिक वाहनों और कार पूल को प्राथमिकता देंगे.

राजधानी की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसमें भाजपा के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे और पेट्रोल-डीजल वाली कारों का कम से कम इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है.’

विज्ञापन

दिल्लीवासियों से भी की खास अपील

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण सिर्फ बचत नहीं, बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाएं. दिल्ली सरकार ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे भविष्य में प्रदूषण और ईंधन खर्च दोनों पर असर दिख सके.

पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव को लेकर क्या कहा

पीएम मोदी की कुछ मुख्य अपील इस प्रकार हैं;

विज्ञापन
  • वैश्विक तेल संकट पर चिंता: युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका पर उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया.
  • सोना की खरीद- पीएम ने लोगों से अपील की है कि जितना हो सके सोने की खरीद कम करें.
  • तेल की बचत और आत्मनिर्भरता: उन्होंने नागरिकों से “तेल की बचत ही देश की सेवा” मानकर ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की.
  • वर्क फ्रॉम होम (Work From Home): ईंधन खपत कम करने के लिए सरकार आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर में ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दे सकती है.
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग: तेल पर निर्भरता घटाने के लिए उन्होंने निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल का सुझाव दिया.
  • उन अपीलों का मुख्य निष्कर्ष यह था कि हमें उन चीजों की खपत कम करनी चाहिए जिनका हम आयात करते हैं.

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

केजरीवाल ने कहा कि PM मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जनता को बताना चाहिए. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश ने अतीत में कई संकटों का सामना किया है, जिनमें युद्ध भी शामिल हैं, लेकिन मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी भी सात कड़े उपायों की घोषणा नहीं की थी और जनता से उनका पालन करने का आग्रह नहीं किया था. उन्होंने आगे कहा कि मोदी द्वारा सुझाए गए उपायों के पीछे का स्पष्ट कारण अमेरिका और ईरान के बीच का संघर्ष है, लेकिन ‘देश की गिरती अर्थव्यवस्था के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं’.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ