दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री परवेश वर्मा ने रविवार को राजधानी के 3 प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। बारापुला, कुशक और सुनहरी पुल की स्थिति देखने के बाद एलजी और सीएम ने अधिकारियों को मानसून से पहले समय पर गाद निकालने का काम पूरा करने के आदेश दिए। बता दें कि दिल्ली की नवगठित बीजेपी सरकार ने मानसून के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें:माता वैष्णो देवी मंदिर में टूटा 5 साल के दान का रिकॉर्ड, इस साल 94 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
इस बार बारिश के सीजन में दिल्ली में जलभराव की समस्या न आए, इसलिए सरकार ने अभी से जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों को सख्त हिदायत जारी की गई है कि समय रहते नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाए। उपराज्यपाल सक्सेना और मुख्यमंत्री गुप्ता के साथ लोक निर्माण मंत्री वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से सफाई के कामों का निरीक्षण किया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
मिलकर काम करने की जरूरत
एलजी के अनुसार रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस साल राजधानी में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसलिए योजना बनाई गई कि हम दोनों मिलकर राज्य के प्रमुख नालों का निरीक्षण करें। हमने बारापुला, सुनहरी पुल के नालों का निरीक्षण किया और मुझे पूरा विश्वास है कि गुप्ता द्वारा दिए गए आदेशों के बाद यह काम समय पर पूरा हो जाएगा। सरकार के साथ उनका समन्वय अच्छा चल रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शहर में तेजी से सफाई का काम करवा रही हैं। पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली सरकार जलभराव के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते थे, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। हालांकि नई सरकार के आने के बाद अधिकारियों के साथ तालमेल से काम करने पर जोर दिया जा रहा है।
एसी कमरों में बैठकर हल नहीं होते मुद्दे
सीएम गुप्ता ने कहा कि इन नालों को पिछली सरकारों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया और कभी सफाई नहीं करवाई गई। इस बात को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं थी कि उनके रखरखाव के लिए कौन जिम्मेदार है? अब गाद निकालने की जिम्मेदारी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता मानसून के दौरान जलभराव को रोकना है और यह काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सफाई के बारे में वे विधायकों से भी जानकारी लेंगी। दिल्ली का विकास सुनियोजित तरीके से होगा। इन मुद्दों को केवल एसी कमरों में बैठकर या प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हल नहीं किया जा सकता। किसी भी परियोजना की योजना अगले 100 साल के लिए बनाई जानी चाहिए। सरकार की प्राथमिकता दिल्ली के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
58 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
17 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
20 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
20 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines