Rekha Gupta: दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के बाद चीफ मिनिस्टर ऑफिस (CMO) में कई अधिकारियों को नई नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। आईएएस अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा सीएमओ में नए सचिव, विशेष सचिव की नियुक्ति भी कर दी गई है। आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव नियुक्त किया गया है। वे IPS नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं, जो मुरैना में शहीद हुए थे। वहीं, आईएएस संदीप कुमार सिंह और आईएएस अधिकारी रवि झा को सीएम के विशेष सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई है।
यह भी पढ़ें:Punjab: फर्जी आदेश पर 57 कर्मचारियों का ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेटर; जानें मामला
वहीं, आईएएस अधिकारी सचिन राणा को अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राणा को दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने रेखा गुप्ता को सीएम की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद गुरुवार को दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके चलते कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
आप पर हमलावर हैं रेखा गुप्ता
अजीमुल हक 2007 बैच के आईएस अफसर हैं। वे पहले भी दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO रह चुके हैं। डॉ. मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। संदीप कुमार सिंह और रवि झा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। झा पहले आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब उनको विशेष सचिव बनाया गया है। सचिन राणा 2014 बैच के अधिकारी हैं। सीएम पद की कमान संभालने के बाद रेखा गुप्ता लगातार आप पर हमलावर हैं। दिल्ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट भी पेश की गई है, जिसमें आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें:नमाज के लिए WhatsApp ग्रुप, गैर मुस्लिमों से दूरी… मोहम्मद रिजवान से जुड़ा इमाम उल हक का वीडियो वायरल?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
18 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
21 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines