---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में फ्री बस सेवा के लिए कैसे बनेगा डिजिटल कार्ड? जानें किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

दिल्ली में महिलाओं के लिए पिंक टिकट वाली सेवा खत्म होने जा जारी है। इसके बदले में नई सरकार एक डिजिटल कार्ड बनाएगी। दिल्ली की जो महिलाएं रोज बस से सफर करती हैं, उनके पास यह डिजिटल कार्ड होना चाहिए।

---विज्ञापन---

दिल्ली सरकार जल्द ही एक स्मार्ट ट्रैवल कार्ड या स्मार्ट बस पास लॉन्च करने जा रही है। इस कार्ड से दिल्ली की महिलाएं DTC बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। दरअसल, दिल्ली में सभी महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा थी, जिसमें नई सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। बस में सफर करने वाली महिलाओं को पिंक टिकट दिया जाता था, जिसे अब खत्म किया जा रहा है। इसके बदले में एक स्मार्ट कार्ड लाया जाएगा। इसका ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस फ्री योजना का लाभ अब केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं को दिया जाएगा। जानिए इस नए कार्ड को बनाने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

कार्ड के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

दिल्ली की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा पिछली सरकार के समय से ही चली आ रही है, लेकिन नई सरकार ने अब इस योजना में कुछ बदलाव करते हुए कहा कि इसमें केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही लाभ मिलेगा। जिसके लिए अब पिंक टिकट को भी खत्म किया जा रहा है। इसके बदले में अब मेट्रो कार्ड की तर्ज पर ही डिजिटल कार्ड लाया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कब आएगा मानसून? कितनी होगी बारिश… जानें क्या कहता है मौसम विभाग

इस कार्ड को बनवाने के लिए महिलाओं के पास दिल्ली का वोटर कार्ड होना चाहिए। इसके बिना कार्ड नहीं बनाया जा सकता है। इसके अलावा, आधार कार्ड की भी कॉपी देनी होगी। इस बदलाव के बाद से यह साफ हो गया कि दिल्ली में अब दूसरे राज्यों की महिलाओं को फ्री बस सेवा नहीं दी जाएगी।

---विज्ञापन---

कब से बन सकते हैं कार्ड?

अभी तक दिल्ली सरकार ने केवल कार्ड की जानकारी दी है। इसके अलावा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बस के लिए नए कार्ड 25 अप्रैल से बनने शुरू किए जा सकते हैं। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जा सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली के इस बड़े स्कूल के खिलाफ दिया सख्त आदेश, वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2025 01:25 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola