Delhi CM Attack Case Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश खिमजी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए है। दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल, IB और खुफिया एजेंसियां राजेश से पूछताछ कर रही हैं। उसकी 5 दिन की रिमांड पुलिस को मिली है, वहीं हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। उन्हें अब CRPF की जेड सिक्योरिटी दी गई है।
यह भी पढ़ें: ‘शरीर पर गंभीर चोटें, फिर भी…’, कपिल मिश्रा ने बताया हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने किया कौन सा काम
राजेश ने सपने में देखा था शिवलिंग
वहीं राजेश खिमजी ने बताया कि वह डॉग लवर है। वह उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी रामनगरी अयोध्या के बंदरों के लिए अनशन कर चुका है। वह गुजरात के राजकोट में जानवरों के हित के लिए भी विरोध प्रदर्शन कर चुका है। राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने सपने में भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग देखा था, जिसके ऊपर उसने कुत्ते को बैठे देखा था। उसी सपने के बाद उसने कुत्तों के लिए लड़ाई शुरू की।
कब हुआ था मुख्यमंत्री पर हमला?
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बीते दिन सिविल लाइंस स्थित कैंप ऑफिस में लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई। सुबह के करीब सवा 8 बजे थे। एक शख्स डोक्यूमेंट देने के बहाने उनके करीब गया। उसने पहले मुख्यमंत्री के मुंह पर थप्पड़ मारा। उनके बाल खींचे और उन्हें धक्का देने का प्रयास किया, लेकिन उसकी यह हरकत देखकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता हमला मामले में बड़ी खबर, आरोपी राजेश खिमजी को राजकोट ले जा सकती है पुलिस
कौन है मुख्यमंत्री का हमलावर?
बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान 41 साल के राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई, जो गुजरात का रहने वाला है। वह ऑटो ड्राइवर है और उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी मिला है। साल 2017 से 2024 तक राजकोट में राजेश खिमजी के खिलाफ 5 केस दर्ज हुए, जिनमें 2 केस हमला करने के और 3 केस शराब तस्करी के हैं। 4 केसों में वह बरी हो चुका है, लेकिन एक केस कोर्ट में विचाराधीन है।
मां का बेटे को लेकर बड़ा दावा
राजेश की हरकत देखने के बाद उसकी मां भानुबेन सकारिया मीडिया के सामने आईं। उन्होंने बेटे राजेश को लेकर दावा किया कि वह जानवरों से बहुत प्यार करता है। दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को सुनकर वह मानसिक तनाव में चला गया था। उसे दवाई भी दिलवाई थी, लेकिन वह अचानक किसी काम के बहाने दिल्ली चला गया, जहां उसने मुख्यमंत्री के साथ मारपीट कर दी, जिससे मुख्यमंत्री के हाथ, कंधे और सिर में चोट लगी है।
यह भी पढ़ें: CRPF के जवान करेंगे CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा, दी गई Z सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय ने जारी किया ऑर्डर
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
6 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
7 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
11 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
11 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
15 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines