CRPF के जवान करेंगे CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा, दी गई Z सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय ने जारी किया ऑर्डर

CM Rekha Gupta Security Changes: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद अब उनकी सिक्यरिटी में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बदलाव जनसुनवाई के दौरान तक ही सीमित रहेगा। इसके बाद उनकी जो सिक्योरिटी है वो वैसे ही रहेगी।

CM rekha gupta

Photo Credit- X

विज्ञापन

CM Rekha Gupta Security Changes: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फैसला सीएम पर हमले के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को देखते हुए जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाते हुए Z सुरक्षा दी है। साथ ही CRPF के जवान भी साथ रहेंगे, जो हर समय बुलेट प्रूफ जैकेट में रहेंगे।

हमले के बाद सिक्योरिटी बदलने का फैसला

दिल्ली की सीएम पर कल जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। इस हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी पर सवाल उठने लगे थे। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बदलाव करेगी। जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा अब नए सिरे से की जाएगी। जिस तरह से पहले लोग उनके पास तक पहुंच जाते थे, आगे से उनको सीएम से दूर ही रखा जाएगा। इसके अलावा, ये भी देखा जाएगा कि जो शिकायतें सीएम तक आनी हैं उनको पहले ही वेरिफाई किया जाए।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने दी रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है। रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। साथ ही CRPF के जवान भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सेंट्रल गवर्मेंट ने यह बदलाव मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद किया है।

बीते दिन हुआ था सीएम पर हमला

दिल्ली की सीएम पर बीते दिन हमला किया गया था। हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। बता दें कि ये शख्स गुजरात के राजकोट का रहने वाला है, जिसकी मां ने बताया कि वो सीएम के स्ट्रीट डॉग्स को हटाए जाने वाले फैसले से नाराज था।

विज्ञापन

हालांकि, BJP विधायक हरीश खुराना ने इस हमले को लेकर आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा था। अब पुलिस की पूछताछ में ही हमला करने की असल वजह सामने आएगी। हमले के बाद राजकोट में आरोपी के घर पर भी पुलिस पहुंची थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ