दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया है। बताया गया कि वह अपनी समस्या लेकर सीएम के पास पहुंचा था लेकिन सीएम के सामने आजाते ही वह चीखने और चिल्लाने लगा। इसके बाद उसने सीएम पर हमला कर दिया। हमलावार को पुलिस के पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली सीएम पर हुए हमले पर तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान हुए कथित हमले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जब भी अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ, भाजपा ने यह कहकर उसे खारिज कर दिया कि हमलावर एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक था जो पूर्व मुख्यमंत्री से नाराज था। भाजपा यह भी कहती थी कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से नाराज है, इसलिए ऐसे हमले हुए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक सुविधा के लिए ऐसी गंभीर घटनाओं को कम करके आंका जाता है।”
यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का वीडियो आया सामने, CMO ने जारी किया बयान
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी को लगने लगा है कि वो कानून से ऊपर हैं। कोई सबूत पेश करने की जरूरत नहीं है। कोर्ट से दोषी ठहराने की जरूरत नहीं है। हम सबने देखा कि कैसे अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत, बिना जांच, बिना चार्जशीट के 6 महीने तक जेल में रखा गया। और कोर्ट में एक भी जांच एजेंसी कोई सबूत नहीं ढूंढ पाई. क्योंकि कुछ भी नहीं था।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
6 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
9 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
12 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
13 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
17 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
18 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
20 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines