Delhi BJP CM Face : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबको चौंका दिया। 48 सीटों पर बंपर जीत दर्ज कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी आप 22 सीटों पर ही सिमट गई। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या सीएम फेस पर राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह ही भाजपा दिल्ली में भी सरप्राइज देगी? इस बीच दिल्ली के सीएम पद के लिए दो नए नाम सामने आए हैं।
चुनावी नतीजे आने के बाद अब दिल्लीवासी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भाजपा की ओर से कौन दिल्ली की सत्ता का कमान संभालेगा। सीएम के संभावित नामों की लिस्ट में टॉप पर परवेश वर्मा का नाम है, जिन्होंने इन चुनावों में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बीजेपी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया कि आशीष सूद और पवन शर्मा भी दिल्ली सीएम के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल से कहां हो गई गलती? अन्ना हजारे ने बताई दिल्ली चुनाव में हार की बड़ी वजह
आशीष सूद भी सीएम पद के प्रबल दावेदार
अगर आशीष सूद की बात करें तो उन्होंने जनकपुरी से 68986 वोटों से जीत हासिल की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता आशीष सूद के पास भाजपा शासन के दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में प्रशासनिक मामलों का अच्छा अनुभव है। वे दिल्ली में पार्टी के पंजाबी फेस हैं। वे प्रदेश पार्टी में महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस समय गोवा और जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी हैं। सीएम पद के लिए उनके नाम की चर्चा चल रही है।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ बैठक खत्म, आतिशी ने बताया- AAP का क्या है अगला प्लान?
कौन हैं उत्तम नगर के विधायक पवन शर्मा?
उत्तम नगर से विजयी रहे पवन शर्मा राज्य महासचिव (संगठन) रह चुके हैं। उन्होंने आप की प्रत्याशी पॉश बाल्यान को 29740 वोटों के अंदर से पराजित किया। उन्हें 103613 वोट मिले। पार्टी नेताओं ने बताया कि वर्तमान में असम भाजपा के सह-प्रभारी पवन शर्मा भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines