Delhi Chief Minister Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम पर हमले के बाद पिछले दो दिनों में उनकी सुरक्षा में बड़े बदलाव किए गए हैं। हमले के बाद आज सीएम पहली बार अपने घर से किसी पब्लिक प्रोग्राम के लिए निकली हैं। उन्होंने आज गांधी नगर में थोक रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस प्रोग्राम में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जिन पर शक था कि ये लोग प्रोग्राम में हंगामा कर सकते हैं। इनमें से एक शख्स ने लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा था। दरअसल, हमले के बाद सीएम की सुरक्षा में अब किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध
प्रोग्राम में दो लोगों पर हंगामा करने का संदेह था, जिसके चलते पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक शख्स को अंदर से पकड़ा गया, तो दूसरे को बाहर से ही पुलिस ने दबोचा है। इसमें से एक शख्स लाल रंग का सूट पहने है, जिसे पुलिस ले जाते दिख रही है। दरअसल, दो दिन पहले दिल्ली की सीएम पर हमला हुआ था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई, हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
‘यमुनापार’ का होगा विकास
गांधी नगर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रोग्राम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हम एक बार फिर ‘यमुनापार’ को दिल्ली में ऊंचा स्थान दिलाएंगे। मैं यमुनापार के भाइयों और बहनों को प्रधानमंत्री मोदी के बनाए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए बधाई देती हूं।’ उन्होंने कहा कि ‘क्योंकि यह हमारे जीवन और रोज के काम को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने का काम करेगा।’
सीएम दीदी न डरेंगी, न थकेंगी, न हारेंगी
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘दिल्ली में यमुना के इस तरफ बहुत बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। ये लोग यमुना के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। मां यमुना वक्त के साथ और भी सुंदर दिखने लगेंगी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पूरे यमुनापार में पानी की लाइनें और सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। जहां पार्किंग नहीं है, वहां पार्किंग बनेगी। जरूरत के हिसाब से शौचालय बनाए जाएंगे।’ CM ने आगे कहा कि ‘आपकी मुख्यमंत्री दीदी न डरेंगी, न थकेंगी, न हारेंगी। जब तक दिल्ली को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, वो आपके साथ लड़ती रहेंगी।’
ये भी पढ़ें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी राजेश का दोस्त राजकोट से धरा
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
4 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
5 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
9 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
9 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
13 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines