दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी राजेश का दोस्त राजकोट से धरा

Delhi CM attacker friend detained: पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी राजेश खिमजी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजेश के पकड़े जाने पर उसकी मां ने कहा था कि वह डॉग लवर है, पुलिस राजेश के बारे में मिली जानकारी को क्रास चेक कर रही है। बताया जा रहा है कि राजेश के 10 नजदीक पुलिस के रडार पर हैं।

Rekha Gupta

Photo Credit- X

विज्ञापन

Delhi CM Attacked: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मामले की छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस ने इस केस में मुख्य आरोपी और हमलावर आरोपी राजेश खिमजी के दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है।

दरअसल, पुलिस को आरोपी के मोबाइल से ऐसे 10 लोगों के नंबर मिले हैं जो नियमित उससे संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि जिस दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसने राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे। अब पुलिस उससे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पैसे डालने का कारण पता कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही क्रॉस एग्जामिनेशन

फिलहाल मुख्य आरोपी राजेश खिमजी को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस राजेश और उसके दोस्तों से पूछताछ कर उसके बयानों को वेरिफाई कर रही है। बता दें राजेश खिमजी राजकोट का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने उसे मानसिक रूप से बीमार और डॉग लवर बताया था।

पुलिस ने राजेश की कॉल डिटेल खंगाली, संपर्क में रहे 5 लोगों के लिए बयान

पुलिस मुख्य आरोपी राजेश खिमजी से संपर्क में रहे एक शख्स को आज शाम तक दिल्ली लेकर पहुंच सकती है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में राजेश खिमजी के अलावा करीब पांच अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। बता दें राजेश खिमजी ने बीते बुधवार को जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया था। पुलिस राजेश के पिछले कुछ महीने के कॉल डिटेल और मैसेज खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि ये हमला योजनागत तरीके से किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि राजेश ने सीएम के शालीबार बाग स्थित आवास की रेकी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ