Delhi BJP New CM: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद दिल्ली सीएम पद को लेकर अब गहमागहमी तेज हो गई है। राजधानी में भाजपा 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है। आज बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया है। रविवार को संगठन महामंत्री बीएल संतोष पार्टी के पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में स्थानीय नेताओं से मुलाकात की और विधायक दल की बैठक को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विधायक दल की बैठक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अब बैठक 19 फरवरी को होगी, वहीं 20 फरवरी को नए सीएम शपथ लेंगे। सीएम के चयन को लेकर आलाकमान के बीच अंदरखाने उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। हालांकि नेतृत्व ने फिलहाल इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद अब सभी की नजरें पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक पर है।
सीएम की रेस में ये 8 दावेदार
दिल्ली के सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा का सबसे आगे चल रहा है। लोकसभा चुनाव में दो लगातार जीत के बाद भी उनका टिकट काटा गया। इसके बाद विधानसभा चुनाव में पूरी प्लानिंग से नई दिल्ली विधानसभा से केजरीवाल के सामने उतारा गया और उन्होंने जीत दर्ज की। वर्मा के बाद विजेंद्र गुप्ता का नाम सीएम के दावेदारों में शामिल हैं। वे दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। इसके अलावा सतीश उपाध्याय भी रेस में शामिल हैं। वे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले जितेंद्र महाजन भी सीएम के दावेदारों में शामिल हैं। वहीं महिला चेहरे के तौर पर शिखा राॅय और रेखा गुप्ता का नाम आगे चल रहा है। इसके अलावा पूर्वांचल चेहरे के तौर पर अभय वर्मा, अजय महावर और शिखा राॅय का नाम भी दावेदारों में शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली BJP विधायक दल की बैठक टली, शपथ ग्रहण समारोह की नई तारीख आई सामने
9 विधायकों के नाम फाइनल
पार्टी सूत्रों की मानें तो 48 में से 9 विधायकों को मंत्री पद के लिए शाॅर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है ताकि जातीय समीकरणों को साधा जा सके। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर ही जीत मिली।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ऐसे तय होंगे CM, कैबिनेट और स्पीकर; BJP का खास फाॅर्मूला क्या?
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
36 mins agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
15 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
16 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
18 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
20 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines