नई दिल्ली: आश्रम फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार का लोकार्पण कर दिल्ली- एनसीआर के लोगों को होली का तोहफा दिया। इसके खुलने से आईटीओ, नोएडा और गाजियाबाद से लाजपत नगर जाने वाले लोगों को अब आश्रम फ्लाईओवर पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
नोएडा से एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे
फ्लाईओवर विस्तार के उद्घाटन अवसर पर दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से नोएडा से एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे और लाजपत नगर से आने वाले लोग बिना रुकावट के सराय काले खां और डीएनडी जा सकेंगे। इसके निर्माण के दौरान लोगों को जो परेशानी हुई, उसके लिए मुझे खेद है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के सड़क और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। दिल्ली में 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। इनमें से 74 पिछले 65 साल में बने थे, जबकि हमारे कार्यकाल में 27 बने हैं। वहीं, 15 फ्लाईओवर, फ्लाईओवर के एक्टेंशन या फ्लाईओवर की डबलिंग के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
सुबह और शाम ऑफिस ऑवर्स के दौरान घंटों जाम नहीं लगेगा
सीएम ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर को जनता के लिए खोला जा रहा है। आश्रम से डीएनडी तक का यह एक्टेंशन है। अभी सुबह और शाम को ऑफिस ऑवर्स के दौरान घंटों तक लंबे-लंबे जाम लगते थे। लेकिन अब इसके खुल जाने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी और तीन रेड लाइट सिग्नल फ्री भी हो जाएंगे। अब नोएडा से एम्स तक बिना रेड लाइट के वाहन चालक फर्राटे से जा सकते हैं। आश्रम फ्लाईओवर खुलने पर मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं।
यह फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई, क्योंकि जब निर्माण कार्य चल रहा था, तो ट्रैफिक की काफी दिक्कत हो रही थी। लेकिन जब भी कोई अच्छा काम होता है, तो थोड़ी तकलीफ तो उठानी पड़ती है। लोगों को जो तकलीफ हुई, उसका मुझे खेद है। मैं समझता हूं कि आश्रम फ्लाईओवर के खुल जाने से लाखों लोगों को फायदा होगा। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर्स ने बड़ी मेहनत की है। वे सभी बधाई के पात्र हैं। किसी को यकीन नहीं था कि फ्लाईओवर को हम 45 से 60 दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन पूरा करके दिखाया। अभी कुछ छोटे-मोटे काम बचे हैं। जैसे अभी हाईटेंशन तार है। इसलिए कुछ दिन तक अभी इस पर हल्के वाहन चलेंगे। जब हाईटेंशन तार हटा दिए जाएंगे, तो भारी वाहनों को भी अनुमति दे दी जाएगी। यह फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा है।
दिल्ली में 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से हम दिल्ली के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। खासकर सड़क और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने पर अधिक बल दिया जा रहा है। दिल्ली में अभी तक 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। इनमें से लगभग 27 फ्लाईओवर और अंडरपास पिछले 7 साल में हमारी सरकार में बने हैं। पिछले 65 साल में 74 फ्लाईओवर और अंडरपास बने थे और हमारे सात साल के कार्यकाल में 27 बने हैं।
31 जुलाई तक यह काम पूरा होगा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर अभी 15 बड़े-बड़े फ्लाईओवर, फ्लाईओवर के एक्टेंशन या फ्लाईओवर की डबलिंग के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जो आने वाले दिनों में जनता को समर्पित किए जाएंगे। पंजाबी बाग में 6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि इसे इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सराय काले खां के पास एक फ्लाईओवर की डबलिंग का काम चल रहा है। यह 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। आनंद विहार के पास रोड नंबर 56 पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है, जो 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। गगन सिनेमा पर मंगल पांडे फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। नेहरू प्लेस के साबित्री सिनेमा के पास फ्लाईओवर की डबलिंग की जा रही है। इसी तरह शालीमार बाग के रोटरी क्लब फ्लाईओवर, नजफगढ़ फिरनी फ्लाईओवर, मां आनंदमयी फ्लाईओवर, त्रिपोलिया गेट से रानी झांसी फ्लाईओवर, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर, नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर, वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज से डीएनडी फ्लाई-वे तक एलिवेटेड रोड, नेहरू प्लेस फ्लाईओवर का मोदी मील फ्लाईओवर तक एक्सटेंशन, खेड़ा खुर्द तक एलसी-12 रेलवे ओवर ब्रिज पर काम चल रहा है। इन प्रोजेक्ट के पूरे होने से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी।
पहले चरण में सड़कों की सफाई
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों का सुंदरीकरण करने, रोज सफाई-धुलाई, मैकेनिकल सकिंग मशीन से मिट्टी हटाने का कार्य भी पाइप लाइन में हैं। इस कार्य की जल्द ही शुरूआत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 60 फीट से चौड़ी करीब 1480 किलोमीटर सड़कें हैं। पहले चरण में हम पीडब्ल्यूडी की सड़कों की सफाई का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब कई जगहों पर सड़कें सुंदर दिखने लगी हैं। कई जगह फूल-पत्तियां तो कई जगह अच्छी- अच्छी लाइट दिख रही हैं। सड़कों के सुंदरीकरण का कई जगह काम शुरू हो गया है। हमें दिल्ली और दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाना है। आने वाले दिनों में कई और सड़कें खूबसूरत दिखाने लगेंगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
48 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
7 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
23 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines