Kejriwal Bungalow Case: सतर्कता निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का घर सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित है।
सतर्कता निदेशालय की ओर से पीडब्ल्यूडी के 7 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। बता दें कि दिल्ली भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया गया है।
अप्रैल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन
भाजपा के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अप्रैल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके आधिकारिक आवास के कथित रूप से 45 करोड़ रुपये के रिनोवेशन को लेकर विशाल प्रदर्शन किया था। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा था कि ये हास्यापद है कि एक व्यक्ति जो ‘कट्टार ईमानदार’ होने का दावा करता है, आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करता है। उसने अपनी अलमारी पर 11 करोड़ खर्च किए, जाहिर है, सवाल उठेंगे।
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व चीफ ने लगाए थे ये आरोप
इस बीच, दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय माकन ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने कथित तौर पर अपने आलीशान बंगले पर सार्वजनिक धन के 45 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें डायर पॉलिश वियतनाम मार्बल, महंगे पर्दे और महंगे कालीन जैसे फालतू सामान शामिल हैं।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
19 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines