---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली सीएम का बड़ा एक्शन, दिल्ली मेट्रो की दीवारों को गंदा करने वालों पर दर्ज कराई FIR

Delhi News: दिल्ली सरकार ने गंदगी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सीएम के निर्देश पर दिल्ली के 327 मेट्रो साइटों से पोस्टर और बैनर को हटाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सभी जगहों पर सौंदर्यकरण अभियान भी शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की दीवारों को गंदा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर 53 एजेंसियों/व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। सीएम की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य लोगों के खिलाफ भी एक्शन हो सकता है।

327 मेट्रो साइटों से पोस्टर और बैनर को हटाया

दिल्ली सरकार ने गंदगी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सीएम के निर्देश पर दिल्ली के 327 मेट्रो साइटों से पोस्टर और बैनर को हटाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सभी जगहों पर सौंदर्यकरण अभियान भी शुरू कर दिया है। DMRC के मुताबिक, मेट्रो के सभी पिलर और दीवारों को आकर्षक बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। अगर इसके बाद भी इन दिवारों पर पोस्टर या बैनर चिपकाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

DMRC की विशेष टीम रखेगी नजर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने स्टेशनों समेत सभी साइटों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम को तैयार किया है। यह टीम पूरी दिल्ली में भ्रमण कर सभी जगह नजर रखेगी। इस दौरान अगर किसी जगह बैनर या पोस्टर चिपके मिलते हैं तो उसके खिलाफ एंटी-डिफेसमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराएगी।

दिल्ली मेट्रो राजधानी का गौरव

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो राजधानी का गौरव इसे साफ और सुंदर रखना हम सभी कर्तव्य है। इसके लिए नागरिकों को भी जागरूक किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह एक्शन आगे भी जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

सीएम ने आगे कहा कि, अब हर विभाग और अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, एनडीएमसी और अन्य विभागों को अब जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सभी को अपने हिस्से कार्य करना पड़ेगा। अगर इसके बाद भी लापरवाही बरती गई तो एक्शन लिया जाएगा।

First published on: Jun 18, 2025 09:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola