Delhi CM Atishi Oath : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं। मुख्यमंत्री बनते ही आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद लिया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
आतिशी ने आधिकारिक रूप से दिल्ली की कमान संभाल ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। जब आतिशी आशीर्वाद ले रही थीं, तब अरविंद केजरीवाल के पास उपराज्यपाल वीके सक्सेना और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी खड़े थे।
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal का इस्तीफा AAP के लिए संकट या मौका? Rajeev Ranjan से समझिए
आतिशी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि दिल्ली में अगले साल जनवरी या फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देकर आतिशी को सीएम की कुर्सी सौंप दी।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद क्या बोले गोपाल राय?
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गोपाल राय ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की टीम है। हमारा लक्ष्य उनके द्वारा शुरू किए गए कामों को आगे बढ़ाना है। AAP सरकार ने कई काम किए हैं। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों को मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा समेत अन्य चीजें मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी के सीएम बनते ही लिखा पत्र, शराब नीति पर कर डाली ये मांग
केजरीवाल को फिर से सीएम बनाएगी दिल्ली : इमरान हुसैन
वहीं, इमरान हुसैन ने कहा कि अगले 4-5 महीनों में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होंगे और दिल्ली फिर से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएगी। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिलाओं की फ्री बस यात्रा समेत तमाम काम हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
47 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines