Delhi CM Atishi Emotional: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान आतिशी अचानक से कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोने लगीं। आतिशी की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। हर किसी को यह बात परेशान कर रही है कि आखिर आतिशी अचानक रोने क्यों लगी?
क्यों भावुक हुईं आतिशी?
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने आतिशी से सवाल पूछा कि कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर वो क्या कहना चाहेंगी? यह सवाल सुनने के बाद आतिशी की आंखों में आंसू हो आ गए। आतिशी ने रोते हुए चुप्पी साध ली। कुछ देर बाद आतिशी ने खुद को संभाला और फिर रमेश पर पलटवार किया।
आतिशी ने दिया जवाब
रमेश बिधूड़ी के बयान पर पलटवार करते हुए आतिशी ने कहा कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे। उन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को पढ़ाया। आज वो 80 साल के हो गए हैं। वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं। आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे कि ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने लगेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘नई दिल्ली विधानसभा में हुआ बड़ा घोटाला…’ वोटर लिस्ट पर बोलीं CM आतिशी
रमेश बिधूड़ी पर साधा निशाना
आतिशी ने कहा कि इस देश की राजनीति इतने घटिया स्तर तक गिर जाएगी मैं कभी सोच नहीं सकती। रमेश जी दक्षिणी दिल्ली से 10 साल सांसद रहे हैं। वो बताएं कालकाजी के लोगों को कि उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया? वो अपने काम के आधार पर वोट मांगे। मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बीते दिन रोहिणी के जापानी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया था। ऐसे में पीएम मोदी के आने से पहले रमेश बिधूड़ी ने रैली में विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। रमेश बिधूड़ी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लेकर सियासी खेमें में भी भूचाल आ गया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election : अजय माकन ने क्यों टाली प्रेस कांफ्रेंस? अरविंद केजरीवाल पर करने वाले थे बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
7 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines