BJP Vs AAP CM Arvind Kejriwal ED Summons : शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें तीन बार समन भेजा है, लेकिन वे एक बार फिर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। सीएम केजरीवाल ने तीसरे समन पर ईडी को पत्र लिखा और पेश न होने का कारण बताया। दिल्ली बीजेपी ने जांच से भाग रहे सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।
आप ने दावा किया है कि ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। इस पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल को लेकर शेर मचा रहे हैं कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वे (केजरीवाल) जांच से क्यों भाग रहे हैं। ईडी ने 3 बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं गए। सीएम दिल्ली को नियमों का पालन करना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CM केजरीवाल आज गिरफ्तार होंगे या नहीं, सस्पेंस बरकरार
आप ने भाजपा पर साधा निशाना
आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बोल रहे हैं कि सीएम अरविंद केजरीवाल आज गिरफ्तार हो जाएंगे। ऐसे हमने भी सुना है। बिना सबूत के अबतक हमारे 3 नेताओं को जेल में डाला गया है। इसकी वजह सिर्फ यह है कि राजनीति में अरविंद केजरीवाल से भाजपा मुकाबला नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भगोड़े वे लोग हैं, जिन्होंने जांच से बचने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया है। हमारे पास ऐसे लोगों की एक लंबी लिस्ट है।
सीएम केजरीवाल ने ईडी को लिखा पत्र
सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर एक पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिये कहा कि वे चुनाव, गणतंत्र दिवस की तैयारी की वजह से बुधवार को ईडी के सामने पेश नहीं हो पाए। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि सीएम केजरीवाल तीन दिनों के लिए गुजरात जाने वाले हैं। वे 6 से लेकर 8 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
4 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
19 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
20 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
21 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines