दीपक दुबे/नई दिल्ली
Delhi CM Arvind Kejriwal Inaugurated Sarai Kale Khan Flyover: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली- NCR के लोगों को एक खास सौगात दी है। सीएम केजरीवाल ने रविवार को सराय काले खान फ्लाइओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन कर दिया। इस फ्लाइओवर एक्सटेंशन के खुल जाने के बाद दिल्ली- NCR के लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
जाम की समस्या से राहत
बता दें कि ITO और यमुनापार से आने और वापस जाने वालों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। लेकिन अब सराय काले खान फ्लाइओवर एक्सटेंशन के खुल जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही वो सभी आसानी से सफर का लुफ्त उठा सकेंगे।
यह भी पढे़ं: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिवाली-छठ पूजा पर बिहार जाना हुआ आसान, चलेगी स्पेशल ट्रेनें
3 लेन की सिंगल फ्लाईओवर
मालूम हो कि, 3 लेन के इस सिंगल फ्लाईओवर को जुलाई 2023 में तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे अब जाकर पूरा कर किया गया है। अब इसकी वजह से यह फ्लाईओवर सराय काले खां टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री बनाएगा। इसके शुरू होने पर रोजाना 5 टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा।
परियोजना की लागत
इसके साथ ही जाम में नहीं फंसने से लोगों की सरकार के मुताबिक सालाना 19 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस परियोजना की अगर बात की जाए तो कुल लागत साढ़े तीन सालों में निकल जाएगी।
फ्लाईओवर में क्या है खास
सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक है। वहीं इसके शुरू हो जाने से रिंग रोड पर आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम की ओर जाना आसान हो जाएगा। लोग ट्रैफिक जाम में फंसने से बच सकेंगे। सराय काले खां में सिंगल लेन फ्लाईओवर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग PWD ने कंपनी का चयन करने के बाद 6 सितंबर 2022 को शिलान्यास किया था। करीब 643 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर 65.55 करोड़ रुपये खर्च का अनुमानित बजट रखा गया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines