Delhi Minister Atishi Crime Branch Notice: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाया था कि वह आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। ऐसे में भाजपा के नेताओं ने सीएम केजरीवाल और आतिशी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया। इसके बाद वह इस मामले लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे, यहां भाजपा नेताओं ने SIT का गठन करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंप दी।
केजरीवाल के घर नोटिस लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के एसीपी संजय अरोड़ा और उनकी टीम नोटिस लेकर शनिवार को केजरीवाल के सरकारी आवास पर पहुंची। यहां उन्हें 5 घंटे इंतजार करने के बाद भी सीएम केजरीवाल नहीं मिले, जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने स्टाफ को नोटिस दिया और 3 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आईपोक का जवाब सबूत के साथ पेश करने के लिए कहा है। इस नोटिस में पूछा गया है कि वह किस आधार पर भाजपा नेताओं पर AAP विधायकों को खरीदने का आरोप लगा रहा हैं।
आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच
सीएम केजरीवाल के बाद रविवार की सुबह दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर पहुंची। हालांकि, आतिशी अपने आवास में मौजूद नहीं थी। यहां क्राइम ब्रांच की टीम ने आधे घंटे तक मंत्री आतिशी का आवास पर इंतजार किया, लेकिन आतिशी वहां नहीं पहुंची। क्राइम ब्रांच का कहना कि आतिशी खुद आकर नोटिस स्वीकार करे या फिर उनके OSD द्वारा नोटिस लिया जाए। बताया जा रहा है कि आतिशी ने कैंप ऑफिस के स्टाफ को नोटिस लेने के लिए कहा थास लेकिन क्राइम ब्रांच चाहती है कि आतिशी या उनके OSD ही नोटिस स्वीकार को करें।
यह भी पढ़ें: CM अरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें, ED के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम क्यों पड़ी पीछे
सीएम केजरीवाल और ED
बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ED पूछताछ करना चाहतीं है। इसके लिए ED ने उन्हें अब तक 5 समन भेजे हैं, इसके बावजूद केजरीवाल अब तक ED के सामने पेश नहीं हुए है। यहीं वजह है कि ED ने शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया और सीएम केजरीवाल की शिकायत दर्ज कराई। ED ने शिकायत में कहा कि इस मामले की सुनवाई 7 फरवरी को होनी है, लेकिन सीएम केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
AAP की रणनीति
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर आम आदमी पार्टी रणनीति बना रही है, जिसके लिए सांसद राघव चड्ढा, आतिशी और प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
15 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines