---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Wrestlers Protest: पहलवानों के बीच पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘जो भी देश से प्यार करता है, वो जंतर-मंतर आए’

Delhi Wrestlers Protest: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। शनिवार को धरने का सातवां दिन है। सुबह प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया था। इसके बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के बीच पहुंचे हैं।केजरीवाल […]

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Wrestlers Protest: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। शनिवार को धरने का सातवां दिन है। सुबह प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया था। इसके बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के बीच पहुंचे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘करीब एक हफ्ते से देश के पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा के बाहुबली नेता ने बेटियों से दुर्व्यहार किया। किसी भी बहन-बेटी के साथ गलत काम करने वाले को तुरंत फांसी पर लटका देना चाहिए। मगर बड़े दुख की बात है कि जिन बेटियों ने देश का नाम रोशन किया, उन्हें न्याय के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है।’

यह भी पढ़ें: WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में 2 FIR, पॉक्सो एक्ट भी लगा, प्रदर्शनकारी पहलवान गिरफ्तारी पर अड़े

केजरीवाल ने कहा कि जो लोग देश से प्यार करते हैं, वे आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों से पहलवानों को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं उनके पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं में कटौती न करें।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

सुबह प्रियंका ने भावुक पहलवानों को लगाया गले

शनिवार की सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने प्रियंका को अपनी समस्या बताई। इस दौरान महिला पहलवान भावुक भी हो गईं तो प्रियंका ने उन्हें गले लगा लिया।

---खबर नीचे जारी है---

प्रियंका बोलीं- हमें पीएम से नहीं कोई उम्मीद

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें इन पहलवानों की चिंता है, तो उन्होंने उनसे बात क्यों नहीं की या उनसे मुलाकात क्यों नहीं की? सरकार उन्हें (बृजभूषण शरण सिंह) बचाने की कोशिश क्यों कर रही है? जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं?

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं, लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

अपराधी बनकर नहीं दूंगा इस्तीफा: बृजभूषण शरण सिंह

शनिवार को बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धरने में एक ही परिवार और एक ही अखाड़ा क्यों? हरियाणा के अन्य खिलाड़ी क्यों नहीं? हिमाचल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के खिलाड़ी क्यों नहीं? 12 साल से लगातार इनके साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है, वो यौन उत्पीड़न देश के अन्य खिलाड़ियों के साथ क्यों नहीं होता है?

यह भी पढ़ें:  Poonch Terror Attack: ‘सुरक्षित इलाके में आतंकी हमला कैसे हुआ…’, महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाते हुए कहा- ‘सच सामने आना चाहिए’

---खबर नीचे जारी है---

प्रियंका गांधी के जंतर-मंतर पहुंचने पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि इसमें देश के कुछ उद्योगपतियों, जिनको मुझसे कष्ट है और कांग्रेस का हाथ है। आज दिख गया कि इसमें किसका हाथ है। इन लोगों की मांग लगातार बदलती है। जनवरी में इस्तीफा देने की इनकी मांग थी। मैंने तब भी कहा था कि मैंने अगर अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो इसका मतलब ये है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है…इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 29, 2023 04:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola