दिल्ली में कृत्रिम बारिश की प्रक्रिया फेल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. राजनीतिक दलों ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे एक घोटाला करार दिया है. हालांकि IIT कानपुर के डायरेक्टर ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि हमने कल कोशिश की थी लेकिन दुर्भाग्य से बारिश नहीं हो पाई क्योंकि बादलों में नमी की मात्रा 15% के आसपास थी. फिर हमने सोचा कि आज हम यह कोशिश करेंगे, हमें उम्मीद थी कि आज हमें बेहतर नमी मिलेगी लेकिन आज सुबह हमें पता चला कि आज नमी की मात्रा और भी कम है. इसलिए, हमने इसे स्थगित करने और तब तक इंतज़ार करने का फैसला किया जब तक हमें उचित नमी वाले बादल न मिल जाएं.
आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कई जब हमें बेहतर नमी मिल जाएगी तब हम क्लाउड सीडिंग करेंगे. इसके लिए कम से कम 40-50% नमी की आवश्यकता होती है. हमें अगले 4-5 दिनों में बादल छाने की उम्मीद है और हमने मेरठ में विमान तैयार रखे हैं ताकि कम समय में हम उड़ान भर सकें. यह दिल्ली के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में ही होगा. हवाई अड्डे की वजह से हम पश्चिम या दक्षिण नहीं जा सकते और वीआईपी क्षेत्र होने की वजह से हम मध्य क्षेत्र में भी नहीं जा सकते.
उन्होंने कहा कि यह हवा की गति और हवा बादलों को किस दिशा में ले जा रही है, इस पर भी निर्भर करता है. मैं लोगों की निराशा समझ सकता हूं क्योंकि वे बारिश की उम्मीद कर रहे थे. मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम कोशिश करते रहेंगे और हमें उम्मीद है कि अच्छे बादल छाएंगे और हम बारिश करा पाएंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियां लगभग हल हो चुकी हैं, यानी जरूरी अनुमतियां मिलना. NCR क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ा काम है क्योंकि दिल्ली में बहुत सक्रिय हवाई अड्डे हैं, बहुत सारे विमान आते-जाते रहते हैं. आप उनके उड़ान मार्ग में नहीं आ सकते. वहां एक बड़ा वीआईपी क्षेत्र है. आप उसके ऊपर से उड़ान नहीं भर सकते. बहुत सारी पाबंदियां हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में नहीं हुई कृत्रिम बारिश तो कांग्रेस नेता पहुंचे पुलिस स्टेशन, लगाया बारिश चोरी का आरोप
IIT कानपुर के डायरेक्टर ने कहा कि इसके बावजूद हमें अनुमति मिल गई और मैं दिल्ली सरकार, खासकर मंत्री सिरसा जी की सराहना करना चाहूंगा, जिन्होंने व्यक्तिगत रुचि ली और हमारे लिए सभी मंजूरियां हासिल कीं. अब बस अच्छे बादल छाने का इंतजार है और फिर हम सीडिंग करेंगे. हमें सीडिंग या लगभग 8-9 परीक्षणों के लिए लगभग 3.4 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं इसलिए हम यह काम जारी रखेंगे. हमारे पास पैसा है जिसका इस्तेमाल हम इस काम के लिए कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
6 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
7 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
10 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
13 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines