हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट का असर! स्कूल-कॉलेज से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या रहेगा बंद?

गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. गुरुग्राम से सटे सहरौल, पालम विहार, द्वारका और कलियावास बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच की जा रही है. संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग मजबूत की गई है.

विज्ञापन
नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है. (Photo: AI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर कई बड़े फैसले प्रशासन द्वारा लिए गए हैं. एक तरफ अनुमति ना मिलने के बाद भी अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने एहतियातन कई सुविधाओं के बंद रखने का फैसला लिया है. सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन का असर मेट्रो, रेलवे, बाजारों, शराब की दुकानों और सड़क यातायात पर पड़ा है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला था, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित था. पुलिस ने तय समयसीमा का पालन नहीं होने और पहले के प्रदर्शनों में कथित नियम उल्लंघन का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार किया है. नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर भी CJP करेगी प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी के लिए तैयार

विज्ञापन

10 अक्टूबर को दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद?

  • मेट्रो स्टेशन: DMRC ने पुलिस के अनुरोध पर 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात 9 बजे से बंद करने का फैसला लिया है. रेड लाइन के 9, येलो लाइन के 20, ब्लू लाइन के 8, वायलेट लाइन के 7, पिंक लाइन के 8 और मैजेंटा लाइन के 4 स्टेशन प्रभावित होंगे. शिवाजी स्टेडियम स्टेशन भी बंद रहेगा. यात्रियों को सफर से पहले DMRC की ताजा सूचना जांचने की सलाह दी जाती है.
  • रेलवे सेवाएं: नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाली 38 ट्रेनें रद्द की गई हैं. रेलवे के अनुसार, इसका असर इन दोनों स्टेशनों तक सीमित रहेगा. अन्य स्टेशनों पर रेल परिचालन सामान्य रहने की जानकारी दी गई है.
  • ट्रेनें रद्द: दिल्ली आने वाली लगभग 40 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और दिल्ली से जाने वाली लगभग 35 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. अब तक कुल मिलाकर लगभग 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं.
  • बाजार और दुकानें: कनॉट प्लेस के बाद भागीरथ पैलेस और चांदनी चौक के कारोबारियों ने भी 10 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है. कनॉट प्लेस में दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को बंद रखने की सलाह दी गई है.
  • शराब की दुकानें: प्रदर्शन के मद्देनजर 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी.
  • स्कूल-कॉलेज और ऑफिस: उपलब्ध जानकारी में कुछ शिक्षण संस्थानों की कक्षाएं ऑनलाइन करने और ऑफिसों को वर्क फ्रॉम होम पर विचार करने की सलाह दी गई है. हालांकि, सभी स्कूल-कॉलेजों या दफ्तरों के लिए बंद की पुष्टि नहीं की गई है.
  • इंटरनेट बंद: CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार की रात 10 बजे से जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में टेलीकॉम कंपनियों को इंटरनेट बंद रखने का निर्देश जारी किया है.
  • ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने और जाम से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.
  • धारा 163 लागू: नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! कल CP में बंद रहेंगी दुकानें, ऑफिसों को भी WFH की सलाह

दिल्ली के बॉर्डर पर भी कड़ी निगरानी

गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. गुरुग्राम से सटे सहरौल, पालम विहार, द्वारका और कलियावास बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच की जा रही है. संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग मजबूत की गई है. पुलिस का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. प्रदर्शन के कारण यातायात में बदलाव और देरी हो सकती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola