हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में जंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए गए निर्देश

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कल होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले केंद्र ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी.

विज्ञापन
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं. (Photo: ANI)

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कल होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले केंद्र ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आस-पास के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी. गृह मंत्रालय ने कुछ वक्त के लिए इस फैसले को मंजूरी दी है. ये रोक सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लागू होगी. दिल्ली पुलिस ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और MTNL को आदेश लागू करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि दिल्ली के बाकी इलाकों में इंटरनेट सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर भी CJP करेगी प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी के लिए तैयार

दिल्ली पुलिस ने की बैठक

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को होने वाले जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने पुलिस हेडक्वार्टर में हाई लेवल बैठक की. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों का जायजा लिया गया. दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से निपटने की तैयारियों के तहत दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा है. दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया गया. इसके बावजूद भी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार कह रही है कि 10 अक्टूबर को वो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जरूर करेगी.

विज्ञापन

क्या बोले दीपके?

शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार Gen Z से डरी हुई है और उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. दिल्ली में होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बंद करने और राजधानी को किले में बदलने के आदेश दिए थे. सरकार के इन एहतियाती कदमों की आलोचना करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की.दीपके ने कहा, ”अगर आपको युवाओं से इतना ही डर लगता है, तो पूरे देश को ही बंद कर दीजिए.”

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! कल CP में बंद रहेंगी दुकानें, ऑफिसों को भी WFH की सलाह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola